होशियारपुर : अरोड़ा महासभा होशियारपुर की ओर से प्रधान रवि मनौचा की अध्यक्षता में श्री अरूट जी महाराज के जन्य उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन माडल टाऊन क्लब में किया गया।
श्री अरूट जी महाराज अरोड़ा वंश के संस्थापक थे। समारोह में बतौर मुख्यातिथी श्री कमलजीत सेतिया प्रान्तीय कन्वीनर अरोड़ा महासभा उपस्थित हुये। समारोह को सम्बोधित करते हुये श्री सेतिया ने बताया कि 1030 उप जातियों का आधार रखने वाली अरोड़ा बिरादरी हिन्दू, सिक्ख एकता का प्रतीक है तथा पंजाब में 20 प्रतिशत से ऊपर अरोड़ा बिरादरी के लोग रहते हैं।
प्रधान रवि मनोचा ने कहा कि अरोड़ा समाज के 95 प्रतिशत लोग विभाजन के बाद रिफ्यूजी बनकर भारत आये थे और ज्यादातर पंजाब के बार्डर पर होने के कारण सभी ज़िलों में बस गये।
इस अवसर पर महासचिव एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने बाखूबी मंच संचालन करते हुये महासभा द्वारा किये जा रहे समाज सेवी कार्यों के बारे में बताते हुये कहा कि महासभा द्वारा ज़रूरतमंद लोगों को दवाईयां, ज़रूरतमन्द बच्चों के स्कूल की फीस व वर्दियां, ज़रूरतमंद लड़कियों की शादी के लिये सहायता सामग्री प्रदान करना, बच्चों के जन्मदिन व वर्षगांठ पर गऊशाला में दान करना इत्यादि किये जाते हैं। इसी के साथ-साथ पर्यावरण के सम्बन्ध में सैमीनार लगाकर लोगों को जागरूक करना, पानी बचाओ मुहिंम तथा पौधारोपण आदि करना शामिल है। श्री अरोड़ा ने बताया कि अरोड़ा महासभा जात-पात से दूर रहकर प्रत्येक ज़रूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिये तत्पर रहती है।
समरोह के दौरान शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया जिनमें श्री कृष्ण अरोड़ा, प्रो. दलजीत सिंह, डाक्टर सी.बी.अरोड़ा तथा नरेश कुमार लवली को महासभा की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। इसी के साथ नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा भजन व नृत्य कर सबका मन मोह लिया व सभी बच्चों को ईनाम भी वितरित किये गये।
कार्यक्रम के अन्त में प्रो.दलजीत सिंह ने आये हुये मेहमानों व सदस्यों का धन्यवाद करते हुये अरोड़ा बिरादरी लोगों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि अरोड़ा लोग श्री राम जी के वंशज क्षत्रिय हैं। यह लोग पाकिस्तान के सिंध प्रान्त से सन् 972 के करीब दरिया द्वारा किये गये नुक्सान के कारण तीन दिशाओं में फैल गये और कुछ लोग वहीं सिंध में रह गये। अरोड़ा बिरादरी के लोग जनसंख्या के हिसाब से नौवां स्थान रखते हैं।
इस अवसर पर गुलशन अरोड़ा, कनव अरोड़ा, हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, दीपक मेंहदीरत्ता, दविन्दर अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, सुरेश अरोड़ा, राजीव मनचन्दा, मनोज भल्ला, अनमोल राजा, बोबी अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, रविन्द्र अरोड़ा, सुशमा सेतिया, रीना अरोड़ा, भूपेश मनौचा, हरि ओम मनौचा, विशाल मनौचा, राजेश ग्रोवर, जतिन अरोड़ा, साहिल, राजीव खुराना, हरीश अरोड़ा, एस.एस.सेठी, आदि उपस्थित थे।
1000
News
- ਹਰਮੇਸ਼ ਮਸੀਹ ਏ ਜੇ ਈ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਤੋਂ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ, ਸਬ ਡਵੀਅਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੁਆਰਾ ਵਿਦਾਇਗੀ ਪਾਰਟੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ
- ਕਮਲ ਪਾਲ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫ਼ਸਰ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ
- ਮੰਡਿਆਲਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) :: ਐਲ.ਪੀ.ਜੀ ਧਮਾਕਾ : ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 7 ਹੋਈ, ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp













