कृषि इनपुट डीलर किसी भी तरह की टैगिंग करने से करें गुरेज: डिप्टी कमिश्नर
– टैगिंग का मामला सामने आया तो डीलर के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई
होशियारपुर, :
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के समूह इनपुट्स डीलरों को कोई भी खाद, बीज या कीड़ेमार दवाईयों के साथ किसी भी तरह की टैगिंग करने से गुरेज करने की सख्त हिदायत की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कृषि इनपुट डीलर की ओर से किसी भी तरह की टैगिंग का मामला पाया गया तो उसके विरुद्ध बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने किसानों को मानक खाद, बीज, कीड़ेमार दवाईयों की सप्लाई यकीनी बनाने की बात पर जोर देते हुए कृषि विभाग को सख्ती से इस बात को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से समय-समय पर कैंपों के माध्यम से इनपुट्स खरीदने के समय बिल अनिवार्य लेने संबंधी जागरुक किया जाता है। इसके साथ ही विभाग की ओर से खाद, बीज व कीड़ेमार दवाईयों के विक्रेताओं की क्वालिटी कंट्रोल के अंतर्गत चैकिंग की जाती है व सैंपल भी भरे जाते हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह ने समूह किसानों को अपील की कि कृषि संबंधी कोई भी इनपुट खरीदने के समय डीलर की ओर से इसका बिल लेना यकीनी बनाया जाए व किसी भी तरह की टैगिंग संबंधी शिकायत होने पर नजदीकी ब्लाक कृषि अधिकारी के ध्यान में लिखित लाया जाए ताकि संबंधित डीलर के विरुद्ध बनती कार्रवाई अमल में लाई जा सके। डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी की बैठक के दौरान केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश को खादों की निर्विघ्न व समय पर किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए जिले में ही खादों की पहुंच के लिए रैक की उपलब्धता करवाने की प्रार्थना की है।
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ
- ਮੰਡਿਆਲਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) :: ਐਲ.ਪੀ.ਜੀ ਧਮਾਕਾ : ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 7 ਹੋਈ, ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ
- Gas tanker catches fire in Mandiala, MP Dr. Raj expressed sorrow
- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੰਡਿਆਲਾ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸੇ ’ਤੇ ਗਹਿਰੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ, ਦੋ-ਦੋ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਅਤੇ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਦੇ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਦਾ ਐਲਾਨ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp
