कांग्रेस के चन्नी द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां शर्मनाक : तीक्ष्ण सूद
कहा : महिला कमीशन कड़ी कारवाई के लिए दे निर्देश :
होशियारपुर ( कैनेडियन दोआबा टाइम्स ) पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब के कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा गिद्धड़वाहा उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार श्रीमती अमृता बड़िग के चुनाव प्रचार के दौरान उस की उपस्थती में चुटकले सुना कर महिलाओं के प्रति जो अभद्र टिप्पणियां की है , उसकी जतनी निंदा की जाए वो कम हैं। उन्होंने कहा इन टिप्पणियों से चन्नी की महिलाओं के प्रति अभद्र मानसिकता प्रकट होती है।
श्री चरणजीत सिंह चन्नी बहुत सी महिलाओं से पहले भी छेड़खानी के आरोपों में विवादित रह चुके है और उन्हें ” मी टू ” के तौर पर जाना जाता रहा हैं, क्योंकि वह सम्पर्क में आने वाली किसी भी महिला को नहीं बक्शते हैं। सबसे बुरी बात तो यह है कि इस मामले में महिला कमीशन द्वारा स्वयं सज्ञान ले कर उन्हें जो नोटिस भेजा गया था उसके बारे भी चन्नी ने जानबूझ कर उस नोटिस से बचने की कोशिश की हैं जबकि उस कारवाई बारे सर्बजनक तौर पर खबरे लगी थी तथा महिला चन्नी ने कमीशन के सामने पेश हो कर सफाई देने की बजाए बाहर ही माफ़ी मांगने का ढोंग रचा। श्री चन्नी आदतन महिलाओं के प्रति मन में सन्मान नहीं रखते तथा महिला कमीशन की चेयर पर्सन के अनुसार वह अदालतों के सम्मन ना लेने के भी आदि है।
श्री सूद ने कहा हैं कि चन्नी जैसे नेता केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं पूरे समाज के लिए कलंक है। पहले अपमान करके महिलाओं का मजाक उड़ा कर उन्हें नीचा दिखाने के बाद माफी मांगने का कोई औचित्य नहीं रहता क्योंकि माफी तो किसी गलत फहमी में की गई गलती की होती हैं ना कि जानबूझ कर किये गये अपराध की, इसलिए महिला कमीशन को चन्नी के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करनी चाहिए व कांग्रेस पार्टी को चन्नी के मुँह पर लगाम लगानी चाहिए। उन्हों ने कहा कि चारों विधान सभा के वोटर भी चन्नी को इस घिनौने अपराध के लिए क्षमा नहीं करेंगे। जिसका सीधा नुकसान कांग्रेस पार्टी को होगा।
- ਕਮਲ ਪਾਲ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫ਼ਸਰ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ
- ਮੰਡਿਆਲਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) :: ਐਲ.ਪੀ.ਜੀ ਧਮਾਕਾ : ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 7 ਹੋਈ, ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ
- Gas tanker catches fire in Mandiala, MP Dr. Raj expressed sorrow

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp