कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने बड़ा दावा किया है कि अगले सात दिनों में देश में CAA लागू हो जाएगा। बंगाल के बनगांव से भाजपा सांसद ठाकुर ने कहा कि मैं ये गारंटी दे रहा हूं कि अगले सात दिनों में सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सीएए लागू होगा।
मंत्री ने कहा कि CAA लागू करने को लेकर कोई संशय नहीं है। इससे पहले दिसंबर में बंगाल दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए को देश का कानून बताते हुए कहा था कि इसके लागू होने से कोई नहीं रोक सकता है। ठाकुर के दावे पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने फिर दोहराया कि राज्य में सीएए किसी हाल में लागू नहीं होगा। तृणमूल के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा व केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी खबरें फैलाई जा रही है।
इस कानून के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए प्रताड़ित गैर मुस्लिमों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारत की नागरिकता दी जाएगी। दिसंबर 2019 में ही संसद से सीएए पारित किया गया था। कानून पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद देश के कुछ हिस्सों में इसको लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।
- ਕਮਲ ਪਾਲ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫ਼ਸਰ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ
- ਮੰਡਿਆਲਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) :: ਐਲ.ਪੀ.ਜੀ ਧਮਾਕਾ : ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 7 ਹੋਈ, ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ
- Gas tanker catches fire in Mandiala, MP Dr. Raj expressed sorrow

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp















