एडवोकेट राकेश मरवाहा ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन पद से दिया त्यागपत्र
होशियारपुर (आदेश परमिंदर ) नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। श्री मरवाहा ने कहा कि पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें चेयरमैन पद पर विराजमान किया था। जिस पर बैठते हुए उन्होंने शहर एवं जनता की भलाई के लिए अलग-अलग स्कीमों पर कार्य किया। जिनका शहर निवासियों को काफी लाभ मिला और भविष्य में भी मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट के स्टाफ सदस्यों से भी विशेष बैठक की और उन्हें अपना कार्य इसी प्रकार ईमानदारी और मेहनत से करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि मौजूदा सरकार द्वारा इस चेयर पर जिस भी शख्स को विराजमान किया जाएगा वह भी ट्रस्ट की स्कीमों का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेगा।
इस दौरान चेयरमैन मरवाहा के साथ ट्रस्टी पार्षद प्रदीप बिट्टू, नंबरदार गुरमीत राम, हरीश आनंद, मीनाक्षी शारदा, पार्षद मनमीत तुली एवं जगरुप कौर ने भी अपने ट्रस्टी के पद से त्यागपत्र दे दिया और भविष्य में भी शहर की बेहतरी और विकास के लिए अपना योगदान डालने की बात कही। इस अवसर पर ईओ राजेश कुमार ने श्री मरवाहा व समस्त ट्रस्टियों को विश्वास दिलाया कि समूह स्टाफ शहर की भलाई एवं सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि यह कार्यालय उनका अपना है तथा वे बिना किसी झिझक के यहां आ सकते हैं। इस अवसर पर जेई मनदीप आदिया, देवराज, सुरिंदर कलसी, सुखविंदर, गगन ठाकुर, रजनी शर्मा एवं चेतन व अन्य मौजूद थे।
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ
- ਮੰਡਿਆਲਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) :: ਐਲ.ਪੀ.ਜੀ ਧਮਾਕਾ : ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 7 ਹੋਈ, ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ
- Gas tanker catches fire in Mandiala, MP Dr. Raj expressed sorrow
- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੰਡਿਆਲਾ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸੇ ’ਤੇ ਗਹਿਰੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ, ਦੋ-ਦੋ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਅਤੇ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਦੇ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਦਾ ਐਲਾਨ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp
