वेद पाठीयों के जय घोष के साथ अरुनि मंथन से अग्नि प्रज्वलित कर होशियारपुर में 20वे तथा पूरे भारत वर्ष में 117 वें श्री रुदाचंडी महायज्ञ एव श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ
होशियारपुर ( वर्मा ):– आज 2 बजकर 30 मिनट पर एकता नगर खानपुरी गेट होशियारपुर वालो का अरुनि मंथन से अग्नि प्रज्वलित करने के उपरांत लक्ष्मी नारायण महा यज्ञ का हुआ प्रारम्भ आज के इस यज्ञ को हरि सिंगला करवा रहे है। जानकारी देते प्रधान रमेशचंद्र अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल कोशाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि भागवत कथा सोमवार 7 मार्च 13 मार्च तक समय दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक होगी। यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला हैं इसके कुछ भाग विशुद्ध आध्यत्मिक हैं अग्नि पवित्र है और यहाँ पर यज्ञ होता हैं वहाँ पर सम्पूर्ण वातावरण पवित्र और देवमय बन जाता हैं। यज्ञ वेदी में स्वाहा कर देवताओं को भोजन परोसने से मनुष्य को दुख दरिद्रता और कष्टों से मुक्ति मिलती है। रोग नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण से मुक्त कर के स्वस्थ रहने में सहायक होता हैं।
आज के मुख्य यजमान अनिल अग्रवाल व मनु अग्रवाल लुधियाना वालो ने अग्नि प्रज्वलित कर हवन प्रारंभ करवाया। इस मौके पर तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, विकास सिंगला, दविंदर वालिया गुरु जी, शाम बत्तरा, राज कुमार लाल, रमेश मुखी, नवीन ठाकुर, राम कृष्ण देव, के अलावा अन्य भक्त उपस्थित थे।
News
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ
- ਮੰਡਿਆਲਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) :: ਐਲ.ਪੀ.ਜੀ ਧਮਾਕਾ : ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 7 ਹੋਈ, ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ
- Gas tanker catches fire in Mandiala, MP Dr. Raj expressed sorrow
- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੰਡਿਆਲਾ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸੇ ’ਤੇ ਗਹਿਰੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ, ਦੋ-ਦੋ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਅਤੇ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਦੇ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਦਾ ਐਲਾਨ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp
