नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लाॉड्रिंग मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। आप नेता आज सोमवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ नहीं ले सकेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने उन्हें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को सांसद के तौर पर शपथ लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते वह आज राज्यसभा सदस्य की शपथ नहीं ले सकेंगे। इस संबंध में सभापति ने कहा कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास है।

गौरतलब है की 3 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को पांच फरवरी को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की इजाजत दी थी। इस संबंध में कोर्ट ने जेल अधिकारियों से आप नेता को सुबह 10 बजे तक संसद ले जाने का आदेश दिया था।

संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने और मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने के लिए चार से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत की मांग को लेकर एक याचिका दायर की थी। आप नेता की याचिका पर विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर तीन फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

- PUNJAB : ਪਾਠ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਘਰ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ 20 ਤੋਂ 22 ਲੋਕ ਛੱਤ ਹੇਠਾਂ ਦੱਬ ਗਏ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਜਖ਼ਮੀ
- POLICE ਨੇ ਰੋਕਿਆ ਹਾਰਡੀ ਸੰਧੂ ਦਾ ਸ਼ੋਅ, ਕੀਤਾ ਡਿਟੇਨ
- सरकारी अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : PM-Kisan-Yojana : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਦੀ 19ਵੀਂ ਕਿਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗੀ, ਕਾਰਣ ???
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 15 ਬਿਰਧ ਘਰਾਂ ਲਈ 4.21 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਜਾਰੀ: ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ
- डॉ. बलजीत कौर ने केंद्र से पंजाब में अनुसूचित जातियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत करने की अपील की

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp