संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का करूंगा तनदेही से निर्वाह ,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कंस राज सैनी

संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का करूंगा तनदेही से निर्वाह ,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कंस राज सैनी
घरोटा / पठानकोट   8 जून (राजिंदर राजन, शमी )
पार्टी प्रति बढ़िया सेवाओं के चलते सीनियर नेता कंस राज सैनी को हाई कमांड की ओर से भाजपा बीसी मोर्चा जिला पठानकोट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । उनकी इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों तथा बीसी मोर्चा में भारी खुशी का आलम पाया जा रहा है नवनियुक्त बीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कंस राज सैनी ने अपनी नियुक्ति पर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अश्विनी शर्मा ,बीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा,  पूर्व संसदीय सचिव सीमा कुमारी , जिला प्रधान विजय शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है ।उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमांड ने जो  विश्वास  उनमे व्यक्त किया है ।

वह उस विश्वास तथा कसौटी पर खरे उतरने हेतु पूरी तत्परता और मेहनत से कार्य करेंगे। कंस राज सैनी ने कहा कि ओबीसी वर्ग की समस्याओं तथा मांगों के समाधान के लिए पूरा प्रयासरत रहेंगे वही बीसी मोर्चा को मंडल , गांव तथा बूथ स्तर पर  संगठित करने हेतु यूनिट स्थापित करेंगे।
जिससे आम लोगो को जोड़ने के अतिरिक्त  संगठन को और मजबूत बनाया जा सके ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में इस का लाभ मिल सके। उधर कंस राज सैनी को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा नेता महेंद्र सिंह पठानिया युवा नेता मनीष सैनी विश्वा सैनी, राम दियाल समेत अन्यो ने भी पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते  आशा व्यक्त की कि कंस राज सैनी  पहले से और अधिक मेहनत कर  संगठन को  और मजबूत करेंगे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply