WATCH VIDEO – UPDATED : बड़ी खबर : लडकी दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर गुरूद्वारा गरना साहिब पहुंची, दूल्हा गायब, मामला दर्ज

शादी की पोशाक में दुल्हन करती रही दुल्हे का इंतजार, दुल्हा नहीं पहुंचा बारात लेकर, दुल्हन इंसाफ लेने शादी के जोडे में पहुंची थाना दसूहा, पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी

-लड़का शादी का झांसा देकर करता रहा शरीरिक शोषण, बात वोमैन सैल पहुंची, शादी का दिन तय हुआ, शादी वाले दिन दुल्हा हो गया गायब

दसूहा 21 जून (चौधरी) अमरजीत कौर पुत्री लखवीर सिंह निवासी मोता सिंह नगर निवासी बताया कि वरिंदर सिंह सुपुत्र गुरनाम सिंह निवासी पतन चक्क का मेरे भाई का मित्र था। उसका मेरे घर आना जाना था। उसके चलते उसने मुझे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।अमरजीत कौर ने बताया कि मेरे माता पिता की मौत हो चुकी है। हम दोनों पिछले पांच साल से रिलेशन में रह रहे हैं। वरिंदर सिंह ने मुझसे शादी करने का वायदाकिया था।और अब वह इस बात से इंकार करने लगा था

 

इस सबंधी मैंने एस एस पी दफ्तर दरखास्त दी थी ।एस एस पी होशियारपुर ने यह दरखास्त महिला थाना होशियारपुर को मार्क की। पहली तारीख पर लडके परिवार से कोई नहीं आया। दूसरी तारीख पर लडके का पिता गुरनाम सिंह ही आया।

                                    (दुल्हा वरिंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी पतन चक्क)

तथा तीसरी तारीख पर वरिंदर सिंह तथा उसका पिता गुरनाम सिंह समूह पंचायत सहित वहां आए। जिन्होंने हमसे राजीनामा किया। उस राजीनामे में उन्होंने यह कबूला कि वरिंदर सिंह लडकी अमरजीत से शादी करेगा। सब कुछ सहमति से शादी की 21 जून तय हो गई।शादी से पहले दोनों ने इकट्ठे शापिंग की है।

आज लडकी दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर परिवार सहित गुरूद्वारा गरना साहिब पहुंच गए। परंतु वरिंदर सिंह बारात लेकर नहीं आया। उसके उपरांत उन्होंने प्रैस को सूचना दी। दसूहा थाना लडकी अपनी बहन, जीजा तथा अन्य रिश्तेदारों सहित थाना दसूहा पहुंचे। दसूहा पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लडके परिवार से संपर्क किया जा रहा है जल्द करवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Reply