लेफ्टिनेंट बनकर अनहद सिंह बाबा ने दसूहा को किया गौरवान्वित

दसूहा,17 दिसंबर(चौधरी ): भारत विकास परिषद एवं श्री राजीव दिक्षित गौशाला ने भारतीय सेवा में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अनहद सिंह बाबा को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् दसूहा के अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा अनहद बाजवा ने छोटी उम्र में ही लेफ्टिनेंट पद पर विराजमान होकर भारत माता की सेवा करने का जो प्रण लिया है। उसके लिए दसूहा शहर व क्षेत्र निवासियों को उन पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि अनहद बाजवा के पिता माननीय न्यायधीश आरएस बाजवा अमृतसर में अपनी सेवा निभा रह हैं। माता समाज सेविका हरप्रीत कौर बेटे को लेफ्टिनेंट यूनिफॉर्म में देखकर गदगद हो रहे हैं। अनहंद के अभिवावकों ने बताया कि हमें अपने बेटे पर गर्व महसूस हो रहा है। बेटा फौज में रहकर देश की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेगा। अनहंद बाजवा ने कहा कि वह अपने बुजुर्गों के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। माता श्रीमती हरप्रीत कौर बाजवा अपने शहर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। बाजवा के माता-पिता ने भारत विकास परिषद एवं श्री राजीव दिक्षित गौशाला के सभी पदाधिकारियों सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्री राजीव दिक्षित गौशाला के अध्यक्ष बाबू अरुण कुमार शर्मा, रणवीर शर्मा, समाज सेवक जगदीश सिंह सोही, कर्नल कोटू फूल, नरेंद्र सिंह, एससी कुमार, सिंह सैनी, राजेश गुप्ता, रघुवीर दास, नीलम शमार्, पंकज, मदन मोहन के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply