बड़ी खबर : केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि, इस गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र से मुर्गियां किसी दूसरे जिले में नहीं भेजी जाएंगी

जालंधर :  कोरोना संकट के अलावा  अब देश में बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडराने लगा है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। दिल्ली की संजय झील को रविवार को 17 और बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद ”अलर्ट जोन” घोषित कर दिया गया। मृत बत्तखों के नमूनों को जांच के लिए पंजाब के जालंधर शहर भेजा गया था, जहां पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच दिल्ली की संजय झील को रविवार को 17 और बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद ”अलर्ट जोन” घोषित कर दिया गया। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने इस मशहूर जलाशय तथा पार्क को 10 बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद  बंद कर दिया है ।

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरूंबा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत हो गई, जिसके बाद इनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। जांच  में ये बात सामने आई कि इन मुर्गियों की मौत ‘बर्ड फ्लू’ की वजह से हुई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस रिपोर्ट के सामने आते ही परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुगलिकर ने मुरूंबा गांव के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली मुर्गियों को मारने के आदेश दिए हैं, साथ ही कहा कि इस गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र से मुर्गियां किसी दूसरे जिले में नहीं भेजी जाएंगी।

Advertisements

 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply