LATEST NEWS PUNJAB: अब लक्खा सिधाना LAKHA SIDHANA पर भी दिल्ली पुलिस ने एक लाख का ईनाम घोषित किया, इकबाल सिंह को होशियारपुर से किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली : 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा मामले में वांटेड लक्खा सिधाना पर भी दिल्ली पुलिस ने एक लाख का ईनाम घोषित कर दिया है। लाल किले पर हुई हिंसा के बाद से ही आरोपी गैंगस्टर लक्खा सिधाना को ढूंढ़ा जा रहा है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अब उस पर एक लाख रुपये का ईनाम भी रख दिया है। पंजाब के बठिंडा के रहने वाले लख्खा को ढूंढ़ने के लिए एसआईटी की टीमें कई जगह छापेमारी कर रही हैं। उस पर 20 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं। 

लक्खा LAKHA SIDHANA ने 25 जनवरी को मंच से भाषण दिया था कि युवा जहां परेड चाहते हैं, परेड वहीं से निकलेगी। उस पर आरोप है कि लाल किले पर उसने भीड़ को भड़काया और वो खुद हिंसा में शामिल था। कुछ दिन पहले ही उसने वीडियो जारी कर कहा था कि उसके दीप सिद्दू से कितने भी मतभेद हों, लेकिन हमें उसके साथ खड़ा होना चाहिए। उसने 10 फरवरी को यह वीडियो अपलोड किया था।

लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू  DEEP SIDHU और इकबाल सिंह IQBAL SINGH को पहले ही दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल DELHI POLICE SPECIAL CELL  ने इकबाल सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया था। इकबाल सिंह पर 50 हज़ार रुपये का इनाम था। इकबाल सिंह पर आरोप है कि 26 जनवरी को लाल किले में मौजूद था और लोगों को लाल किले का गेट तोड़ने और झंडा फहराने के लिए उकसा रहा था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply