LETEST..दसूहा में जंगे आजादी के सूत्रधार सतगुरु राम सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाया

दसूहा 16 फरवरी (CHOUDHARY) : आज दसूहा के हाईवे प्लाजा में बसंत पंचमी का समागम,नामधारी पंथ के रहनुमा सतगुरु दिलीप सिंह जी की अगुवाई में,संत खालसा के सृजनहार,जंगे आजादी के सूत्रधार सतगुरु राम सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिनका आगमन बसंत पंचमी वाले दिन ही हुआ था। जब आप का अवतार हुआ तो हमारा देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था समाज बुराइयों और व्यंजनों की दलदल में फंसा था। ऐसे समय में आप ने अवतार लेकर समूची जनजाति का उद्धार किया। सबसे पहले असहयोग आंदोलन चलाकर लोगों में जागृति लाई और आजादी संग्राम की नींव रखी।इस मौके पंथ के विद्वानों, जत्थेदार तथा कवियों द्वारा सतगुरु जी का अनुपम यश गायन ,कीर्तन तथा दीवान सजाए गए, बच्चों के गुरमत मुकाबले करवाए गए,रामधारी पंथ के महान विद्वान रघुवीर सिंह बाजवा जी की पुस्तक ‘गुरु जस्स’ रिलीज की गई।

सतगुरु दिलीप सिंह जी ने लाइव कॉन्फ्रेंस के द्वारा संगत को बताया किस सतगुरु राम सिंह जी ने कैसे सामाजिक कुरीतियों को दूर किया,नाम वाणी से जोड़ा और देश की आजादी के लिए महान दिशा निर्देश दिए। हमें आज हमें भी उनके महान संदेशों पर चलने की जरूरत है। इस मौके भिन्न-भिन्न संप्रदायों के प्रतिनिधियों और जानी-मानी शख्सियतों ने अपनी शामुलियत की।

इस मौके संत बाबा सेवा सिंह जी गुरूद्वारा रामपुर खेड़ा साहिब वाले, दसूहा नामधारी कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह डूगरी,दलबीर सिंह डूगरी,सरपंच जोगिंदर सिंह,जसवंत सिंह सिंहपुर जट्टां,हरदीप सिंह,महिंदर सिंह गढ़दीवाला ,मास्टर इकबाल सिंह,मास्टर सुखदेव सिंह मध्पुर,जसवंत सिंह कलसी, जसवीर सिंह बिट्टू,करनैल सिंह भिंडर, शेर सिंह, राजकरण सिंह, गुरवंत कौर,सतबीर कौर, दलबीर कौर, कुलवंत कौर डुगरी और संगत का विशाल समूह हाजिर हुआ। इस मौके गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply