सोनू ढिल्लों शिव सेना समाजवादी होशियारपुर के जिला प्रधान व सोनिया ढिल्लों महिला जिला प्रधान बने

होशियारपुर 5 मई(चौधरी) : शिव सेना समाजवादी की एक विशेष बैठक युवा पंजाब जिला अध्यक्ष प्रधान सुनील कुमार बंटी की अध्यक्षता में  मोहल्ला भवानी नगर में हुई।जिसमें  जिला के प्रधान का का गुर्जर  सिटी प्रधान आजू पहलवान भी उपस्थित हुए।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज  के दिशा निर्देश पर और सोनू ढिल्लों तथा सोनिया ढिल्लों की कारगुजारी को देखते हुए उन्हें जिला होशियारपुर अध्यक्ष की जिम्मेवारी  सौंपी गई।इस मौके पर विशेष रूप से शिवसेना समाजवादी के अन्य पदाधिकारी के अलावा युवा जिला सचिव जालंधरशहरी साहिल बावा  भी हाजिर थे।

जहां सर्वसम्मति से सोनू ढिल्लों को जिला प्रधान होशियारपुर वा सोनिया ढिल्लों को महिला जिला प्रधान होशियारपुर को पंजाब प्रधान सुनील कुमार बंटी ने सिरोपा वा मां भगवती की चुनरी  देकर सम्मानित कर  नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने विश्वास दिलाया के वह पूरी तनदेही व इमानदारी से पार्टी के लिए तत्पर रहेंगे  और गरीब समाज के प्रताड़ित लोगों को भी सहायता प्रदान करें। खासकर महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध समाज में आवाज उठाएंगे।

 उन्होंने कहा इस महामारी के चलते शिवसेना समाजवादी जो भी उनकी  सेवा लगाएगी उसे तन मन धन से निभाएंगे।उन्होंने यह भी कहा   शिवसेना समाजवादी के  प्रचार और प्रसार के लिए  कोई कमी नहीं आने देंगे  ज्यादा से ज्यादा लोगों को  पार्टी की विचारधारा से  लोगों को अवगत करा  शिवसेना समाजवादी के साथ जोड़ा जाएगा   ज्यादा से ज्यादा लोग   पार्टी के लिए कार्य कर सकें  अन्याय के खिलाफ  आवाज बुलंद कर सकें  जल्द ही पार्टी के  अन्य जिला स्तरीय  पदाधिकारियों की  घोषणा कर दी जाएगी  ताकि पार्टी का  विस्तार हो सके 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply