श्रीमति सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से होशियारपुर में मुफत सलाई सेंटर एवम ब्यूटीपार्लर

Hoshiarpur,(Dr Mandeep, Vikas Julka) : श्रीमति सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से पुरहिरा होशियारपुर में चलाये जा रहे मुफत सलाई सेंटर एवम ब्यूटीपार्लर सिखलाई सेंटर में आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया| सोसाइटी कि चीफआर्गेनाइजर श्रीमती पूजा शर्मा ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य ये है कि विश्व का हर नागरिक इस ओर ध्यान दे और जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान दे। इस दिन बढ़ती जनसंख्या के समाधान और इस ओर जागरुकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई क्रियाकलाप किए जाते हैं।

इनमें शैक्षणिक जानकारी सत्र, निबंध लेखन प्रतियोगिता, विभिन्न विषयों पर लोक प्रतियोगिता, पोस्टर वितरण, सेमिनार और चर्चा शामिल हैं। इन क्रियाकलापों द्वारा परिवार नियोजन और गर्भ से जुड़ी तमाम जानकारियों से लोगों को जागरुक किया जाता है। भारत जनसंख्या वृद्धि में दुनिया के कई देशों से बहुत आगे। बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है। आजादी के वक्त (1947) भारत की आबादी 34.20 करोड़ थी जो आज बढ़ कर 1 अरब 25 करोड़ से भी ऊपर पंहुच चुकी है।

 

भारत में दुनिया की 15 फीसद आबादी रहती है और भारत के पास विश्व का 2.4 प्रतिशत भू- भाग है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है जनसंख्या वृद्धि किस तरह एक विकराल समस्या है।  इस मोके पर गुरप्रीत कौर, मंजू वर्मा, मंजीत कौर, सिमरन, रेशमा,नंदनी आदि उपस्थित थे I

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply