LATEST USA : अमेरिका में बंदूकधारी ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी

फ्लोरिडा : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बंदूकधारी ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। फ्लोरिडा के एक शेरिफ ने बताया कि बंदूकधारी इतना आक्रामक था कि उसने पकड़े जाने के बाद भी अस्पताल में एक अधिकारी से बंदूक छीनने की कोशिश की। पॉल काउंटी के शेरिफ ग्रेडी जुड ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि 33 वर्षीय ब्रयान रिले मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां का सामना कर रहा था, पिछले कुछ सप्ताह से उसकी हालत बिगड़ रही थी और वह अपनी प्रेमिका से कह रहा था कि वह भगवान से बात कर सकता है।

A gunman shot and killed four people in Florida, USA

जुड ने बताया कि लेकलैंड में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद अधिकारियों को 11 वर्षीय बच्ची मिली, जिसे कई गोलियां लगी थी। वहीं तीन और लोगों के शव बरामद हुए, जिसमें 33 महिला शामिल है, जिसने हाथ में तीन महीने का बच्चा ले रखा था। बच्चे की भी मौत हो गई है। बच्चे की 62 वर्षीय दादी की भी गोलीबारी में मौत हो गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

 

 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply