पठानकोट / जम्मू (राजिंदर राजन ब्यूरो ) : जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को एक गाड़ी गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना की जानकारी देते हुए सांबा जिले के थाना प्रभारी ने बताया कि मानसर इलाके के पास आज तड़के हुए हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एसएचओ ने बताया कि मानसर रूट से होते हुए इनोवा गाड़ी श्रीनगर जा रही थी।
उन्होंने कहा कि इनोवा गाड़ी के ड्राइवर ने जमोड़ इलाके में एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और कार एक गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। वहीं मार्ग से गुजर रहे लोगों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह खाई में गिरी कार से सभी लोगों को निकालकर मुख्य सड़क तक लाए और पुलिस को भी सूचना दे दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है और घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
- #aap : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਹਲਕਾ ਨੂੰ ਡਾ. ਰਾਜ ਸਰੀਖੇ ਨੇਤਾ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ- ਡਾ. ਰਵਜੋਤ
- भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता सोमप्रकाश ने धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक होकर लिया संतों का आशीर्वाद
- LATEST : 30,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ
- LATEST : VB arrests Patwari, his accomplice for taking Rs 3,500 bribe
- दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ! ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp