मुख्यमंत्री द्वारा फ़ौजी जवान तरलोचन सिंह की शहादत पर अफ़सोस जताया
चंडीगढ़, 15 जनवरी:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय फ़ौज के जवान तरलोचन सिंह की शहादत पर गहरा दुख और अफ़सोस जताया, जिन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीदी प्राप्त की।
आज यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सिख एल.आई. में तैनात 35 वर्षीय जवान देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए ड्यूटी निभाते हुए बफऱ् के कारण हादसाग्रस्त होकर गंभीर रूप में जख़़्मी हो गया था। उन्होंने कहा कि बदकिस्मति से तरलोचन सिंह जोकि गाँव जखेपल धालीवालबास, तहसील सुनाम उधम सिंह वाला, जि़ला संगरूर का रहने वाला है, ने आर्मी अस्पताल में ईलाज के दौरान शहीदी प्राप्त की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लिए और ख़ासकर दुखी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने बहादुर शहीद के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस शहीद ने देश की एकता की रक्षा करते हुए राज्य की गौरवमई विरासत को बरकरार रखने के लिए अपनी ड्यूटी बहादुरी के साथ निभाने में पूरी लगन और समर्पित भावना दिखाई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शहीद का अतुलनीय बलिदान उनके साथी सैनिकों को अपनी ड्यूटी और अधिक निष्ठा भावना से निभाने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- UPDATED : ਚੋਣ ਡਿਊਟੀ ‘ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਸਟਾਫ਼ ਦੇ ਤਬਾਦਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਰੋਕ, ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ
- ਹਰਮੇਸ਼ ਮਸੀਹ ਏ ਜੇ ਈ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਤੋਂ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ, ਸਬ ਡਵੀਅਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੁਆਰਾ ਵਿਦਾਇਗੀ ਪਾਰਟੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ
- ਕਮਲ ਪਾਲ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫ਼ਸਰ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp











