नई दिल्ली :
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक के बाद एक कड़े फैसले लेकर कई देशों की टेंशन को बढ़ा दिया है। इस बीच कोलंबिया की सरकार ने अमेरिका से प्रवासियों को लेकर आ रहे दो विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद अमेरिका और कोलंबिया के संबंधों में तनाव आ गया है। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के खिलाफ कड़े एक्शन लेने का आदेश जारी कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा की है कि वह कोलंबिया के खिलाफ वीजा प्रतिबंध और अन्य जवाबी कदम उठाने का आदेश दे रहे हैं। इसमें कोलंबिया से आयात पर 25% टैरिफ जो कि एक हफ्ते में 50% कर दिया जाएगा। कोलंबियाई सरकार के सभी पार्टी सदस्यों, परिवार के सदस्यों और समर्थकों पर वीज़ा प्रतिबंध जैसे कई कड़े एक्शन लेने का ऐलान शामिल है।
आखिरकार झुका कोलंबिया
ट्रंप के कड़े कदम का शुरुआत में कोलंबिया ने भी जवाब दिया और अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद खबर आई है कि कोलंबिया अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को स्वीकार करने पर सहमत हो गया है। इसके बाद अमेरिका ने आयात शुल्क लगाने की धमकी वापस ले ली है। हालांकि, अन्य दंडात्मक कदमों को फिलहाल बरकरार रखा गया है।
- ਕਮਲ ਪਾਲ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫ਼ਸਰ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ
- ਮੰਡਿਆਲਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) :: ਐਲ.ਪੀ.ਜੀ ਧਮਾਕਾ : ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 7 ਹੋਈ, ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ
- Gas tanker catches fire in Mandiala, MP Dr. Raj expressed sorrow

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp






