पंजाब में प्रोग्रेसिव इंवेस्टर समिट तभी सफल होंगे जब पंजाब की कानून व्यवस्था सुधरेगी :तीक्ष्ण सूद
योजनाबद्ध तरीके से थाने पर कब्जा करना सरकार के लिए शर्मनाक :
होशियारपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि पंजाब का माहौल इस समय बेहद चिंताजनक बना हुआ है। कानून व्यवस्था इतनी बदतर हो गई है कि भीड़ की शक्ल में लोग पहुंचकर थाने पर कब्जा कर लेते हैं ,जबरदस्ती करके अपराध के खिलाफ की गई एफ.आई.आर को खत्म करवाते हैं तथा पुलिस बेबस हो कर ऐसे लोगों के आदेश मानती है, जिन्होंने अचानक ही नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया।
ऐसी स्थिति में पंजाब में कोई भी इंसाफ की उम्मीद कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस सारी घटना पर अभी तक मौन है, अपराधियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। एक तरफ पंजाब में कानून व्यवस्था की जंगलराज जैसी स्थिति व्याप्त है। दूसरी तरफ प्रोग्रेसिव इंवेस्टर समिट पंजाब जैसे आयोजनों पर व्यर्थ का समय तथा पैसा बर्बाद करके सरकार द्वारा ड्रामेबाजी की जा रही है। श्री सूद ने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात में उद्योग तथा व्यापार बड़ी तेजी से खत्म हो रहे हैं। जिसकी सभी पंजाबियों को चिंता है।
उन्होंने कहा कि मान सरकार के समय पिछले 1 साल से गैंगस्टरों तथा आतंकवाद का बेहद बोलबाला रहा है, जो सरकार के संरक्षण के बगैर नहीं चल सकते। अगर पंजाब के पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं तो इसका भगवान ही रखवाला है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान गवर्नर तथा केंद्र से टकराव लेने की बजाय अंतर्मन से पंजाब की कानून व्यवस्था की समीक्षा करें तथा उसे सुधारने की कोशिश करें।
- ਹਰਮੇਸ਼ ਮਸੀਹ ਏ ਜੇ ਈ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਤੋਂ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ, ਸਬ ਡਵੀਅਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੁਆਰਾ ਵਿਦਾਇਗੀ ਪਾਰਟੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ
- ਕਮਲ ਪਾਲ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫ਼ਸਰ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ
- P.M Modi recently attended the 2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine
- ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਮੋਬਾਇਲ ਨੈੱਟਵਰਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ
- UPDATED #GARHDIWALA_PSPCL : ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇਜੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀ ਡਵੀਜਨ PSPCL Hoshiarpur ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ
- ਮੰਡਿਆਲਾ (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) :: ਐਲ.ਪੀ.ਜੀ ਧਮਾਕਾ : ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 7 ਹੋਈ, ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp
