संजीव अरोड़ा बने लायंस क्लब 321-डी के (नेत्रदान)जिला चेयरमैन
होशियारपुर: लायंज क्लब होशियारपुर पर्ल के वरिष्ठ सदस्य पी. आर. ओ. व प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा को लायंज क्लब 321- डी के जिला चेयरमैन “नेत्रदान” नियुक्त किया गया। इस अवसर पर लॉयन दविंदर अरोड़ा पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर ने कहा कि संजीव अरोड़ा के सामाजिक कार्य विशेष तौर पर नेत्रदान के संबंध में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि देश से अंधेपन को खत्म करने के लिए प्रयास किया जा सके।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला चेयरमैन संजीव अरोड़ा ने डिस्ट्रिक गवर्नर वी. एम. गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाएंगे, और श्री अरोड़ा ने कहा कि लायंज क्लब के जिले का क्षेत्र बहुत बड़ा है जिसमें पंजाब,हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर का क्षेत्र भी आता है फिर भी वह समय रहते सभी क्लबों को पत्र जारी करेंगे कि इस नेक कार्य के साथ जुड़कर नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करे ताकि नेत्रहीनता को दूर करने का प्रयास किया जा सके।
उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर के लायंज क्लब के सदस्यों को एक मंच पर इकठ्ठा करके नेत्र दान के प्रति जागरूक करेंगे और श्री अरोड़ा ने लायंज क्लब के सभी सदस्यों से कहा की अगर उनके आस पास कोई कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित व्यक्ति है तो उसकी जानकारी दें ताकि उसका मुफ्त कॉर्निया ट्रांसप्लांट करवाया जा सके l इस अवसर पर उमेश राणा, अजय चावला, गोपाल अग्रवाल, आशीष गोयल व अन्य उपस्थित थे।
- Punjab Cabinet, under Leadership of CM Mann Approves Three Key Foodgrain Policies For Kharif 2026-27
- My Dream Is To Make Punjab Global Education Hub: CM Bhagwant Singh Mann
- FOUR AFPI CADETS COMMISSIONED AS LIEUTENANTS IN INDIAN ARMY
- Warmest greetings on teachers’ day to teachers across the nation by Punjab Vidhan Sabha Speaker
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ 40 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ
- ਬਠਿੰਡਾ ‘ਚ CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp










