ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह घोषणा करते हुए कहा कि वे साध्वी के जीवन को जारी रखने का इरादा रखती हैं। महाकुंभ में अपना पिंडदान करने के बाद उन्होंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद का सामना करना पड़ा था।
ममता ने हाल ही में महाकुंभ में अपने पिंडदान के बाद किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर उपाधि प्राप्त की थी, लेकिन इसपर कई सवाल उठने लगे। उनके पद से इस्तीफे के दौरान उन्होंने कहा, “मैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी रहूंगी…”
महामंडलेश्वर बनाए जाने के दौरान उन्हें किन्नर अखाड़े के साथ-साथ कई संतों और बाबा रामदेव जैसे लोगों की आपत्ति का सामना करना पड़ा। ममता का कहना था कि वे सांसारिक सुखों से दूर होकर अचानक संत बनने का अनुभव कर रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पद को उन्हें सौंपने से पहले उनकी कठिन परीक्षा ली गई थी, जिसमें चार जगतगुरुओं ने उनसे कड़े सवाल किए।
ममता ने कहा, “महामंडलेश्वर बनाए जाने से पहले 2 दिनों से संचालकों का आग्रह था, लेकिन मुझे लिबास की कोई आवश्यकता नहीं है। इस कपड़े को तब पहनूंगी, जब इसकी सम्मिलित आवश्यकता पड़ेगी।” उन्होंने यह भी बताया कि यह अवसर 144 वर्षों बाद आया है और इसे केवल आदिशक्ति ही कर सकती हैं।
ममता ने किन्नर अखाड़ा चुना क्योंकि वे यहाँ स्वतंत्रता का अनुभव करती हैं। उनके अनुसार, जीवन में सब कुछ चाहिए, जिसमें एंटरटेनमेंट भी शामिल है। ध्यान केवल भाग्य से ही प्राप्त होता है, और उन्होंने 1996 से आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने की बात की है। वे दावा करती हैं कि वे पिछले 12 वर्षों से साध्वी का जीवन जी रही हैं।
- ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ.-2026 ਤਹਿਤ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਦੀ ਹੋਈ ਮੁੱਢਲੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ
- ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਇਸ਼ਾਂਕ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ਰਵਾਨਾ
- MLA Dr. Ishank Kumar: Cloud University Bill Passed in Punjab Assembly, Major Milestone for Hoshiarpur
- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਆਪ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਕਨਵੀਨਰ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਕਰਨਗੇ ਬੱਸਾਂ ਰਵਾਨਾ
- LATEST NEWS : ₹1.11 Crore Infrastructure Push Transforms Chandeli as MLA Dr. Ishank Kumar Unveils Key Projects
- Latest News : ਪ੍ਰਵੀਨ ਸੈਣੀ ਬਣੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਮੇਅਰ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਅਤੇ ਸੰਦੀਪ ਚੇਚੀ ਬਣੇ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp