(बैराज बांध के समीप रावी नदी के किनारे लोगों द्वारा बनाए हुए स्ट्रकचरों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने गए बांध अधिकारी व अन्य को स्ट्रकचर मालिकों का विरोध सहना पड़ा)
बिना कोई कार्रवाई वापस आना पड़ा
संवाद सहयोगी जुगियाल पठानकोट (केके हैप्पी) : रावी नदी के किनारे लोगों द्वारा अपनी निजि भूमि पर बनाए हुए स्ट्रकचरों व शैडों को चैक करने व वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करने गई बैराज बांध प्रशासन की टीम को वहां पर निजी मालिकों का विरोध सहना पड़ा तथा उक्त बैराज बांध प्रशासन व तहसील प्रशासन को बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस टीम के साथ पंजाब सरकार की और से बनाई हुई 11 सदस्यीय टीम के सचिव एसई ऐडमन जेपी सिंह ने स्ट्रकचर मालिकों को पूरी स्थिति की जानकारी लेने के लिए कहा पर वहां पर जमा हुए लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया तथा भूमि अधिग्रहण नियमों के तहत लीगल नोटिस जारी करने की मांग की। गौरतलब है कि बैराज बांध प्रशासन की और से रावी नदी के मध्य में पड़ते इस जगह छोड़ दिया गया था जब् कि उसके आगे और पीछे की दोनों और झाील मे समा जाने वाली जमीन को पूरे नियमों तहत अधिगृह किया जा चुका है।
अब सवाल यह उठता है कि बांध प्रशासन ने इस जगह को क्यू छोड़ दिया था जिसके लिए बांध प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिंह लग रहे है। वहीं पर जिन मालिकों की रावी नदी के किनारे भूमि है वह मौलिक अधिकारों के तहत उक्त मालिकाना भूमि पर कुछ भी कर सकते है जिसके लिए उनको पूरा अधिकार है। बैराज बांध की और से बांध के साथ लगते क्षेत्र की कुल 35 ऐकड़ रकबे को झील के लिए अधिग्रहित करने की जरूरत है जिसके लिए बैराज बांध प्रशासन एवं पंजाब सरकार की और से उक्त भूमि को अपने अधीन अधिग्रहित करने के लिए अभी तक किसी भी भूमि अधिग्रहण नियमों के तहत कोई लीगल नोटिस जारी नहीं किया है। जिस कारण उक्त लोगों ने वहां पर आई हुई टीमों का विरोध कर सबसे पहले लीगल नोटिस जारी करने की मांग की है। जिन लोगों ने रावी नदी के किनारे अपने शैड व स्ट्रकचर बनाए है उनमें से सोहन लाल, प्रेम चंद, रोशन लाल भगत, नंद लाल, रमन कुमार, कैलाश नाथ, बलवीर, केवल, अमरजीत, मनजीत, प्रेम लता, राहुल व अन्य कई लोगों ने विरोध करते हुए बताया कि उनकी ओर से अपनी निजी भूमि पर स्ट्रकचर , मकान व शैड बनाए हुए है इसमें किसी को भी कोई एतराज नहीं होना चाहिए तथा वह लोग अपनी निजी भूमि पर जो सही होगा कर सकते है। वहीं पर आई हुई टीम के सचिव एसई ऐडमन सरदार जेपी सिंह ने बताया कि जब तक वहां पर बनाए हुए स्ट्रकचरों की पूरी जानकारी नहीं हासिल जो जाती तब तक कैसे इन प्रभावित होने वाले लोगों को मुआवजा तय किया जाएगा। इस मौके पर उक्त जमीन के मालिक और बांध प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
- PUNJAB : ਪਾਠ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਘਰ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ 20 ਤੋਂ 22 ਲੋਕ ਛੱਤ ਹੇਠਾਂ ਦੱਬ ਗਏ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਜਖ਼ਮੀ
- POLICE ਨੇ ਰੋਕਿਆ ਹਾਰਡੀ ਸੰਧੂ ਦਾ ਸ਼ੋਅ, ਕੀਤਾ ਡਿਟੇਨ
- सरकारी अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : PM-Kisan-Yojana : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਦੀ 19ਵੀਂ ਕਿਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗੀ, ਕਾਰਣ ???
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 15 ਬਿਰਧ ਘਰਾਂ ਲਈ 4.21 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਜਾਰੀ: ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ
- डॉ. बलजीत कौर ने केंद्र से पंजाब में अनुसूचित जातियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत करने की अपील की
- PUNJAB : ਪਾਠ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਘਰ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ 20 ਤੋਂ 22 ਲੋਕ ਛੱਤ ਹੇਠਾਂ ਦੱਬ ਗਏ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਜਖ਼ਮੀ
- POLICE ਨੇ ਰੋਕਿਆ ਹਾਰਡੀ ਸੰਧੂ ਦਾ ਸ਼ੋਅ, ਕੀਤਾ ਡਿਟੇਨ
- सरकारी अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : PM-Kisan-Yojana : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਦੀ 19ਵੀਂ ਕਿਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗੀ, ਕਾਰਣ ???
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 15 ਬਿਰਧ ਘਰਾਂ ਲਈ 4.21 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਜਾਰੀ: ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ
- डॉ. बलजीत कौर ने केंद्र से पंजाब में अनुसूचित जातियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत करने की अपील की
- दिल्ली के बाद अब पंजाब की जनता भी पाएगी अहंकार, झूठ, बांटने तथा भ्रष्टाचार की राजनीति से छुटकारा : तीक्ष्ण सूद
- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर स्थानीय आश्रम, गौतम नगर, होशियारपुर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਆਪ ਦੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਮਨੀਸ਼ ਸਿਸੋਦੀਆ ਹਾਰੇ;
- ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ’ਚੋਂ ਮਿਲਿਆ ’ਬੈਸਟ ਗਰੀਨ ਡਿਸਟ੍ਰਿਕਟ’ ਐਵਾਰਡ
- Deputy District Education Officer Visited Primary Teachers’ Training
- Delhi Assembly Elections: Arvind Kejriwal Predicts Over 60 Seats, Calls for Women’s Active Participation
- ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਗ੍ਰਨੇਡ ਧਮਾਕਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ: ਸੀਪੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਅਫਵਾਹਾਂ ਨਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ
- ਡੋਨਾਲਡ ਟਰੰਪ ਵੱਲੋਂ ਕੈਨੇਡਾ ‘ਤੇ ਲਗਾਏ ਟੈਰਿਫ ਤੋਂ ਬਾਦ ਟਰੂਡੋ ਨੇ ਕੀਤਾ ਇਹ ਐਲਾਨ, ਮੈਕਸੀਕੋ ਨੇ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ
- ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੁਆਰਾ ‘EAGLE GROUP’ ਦਾ ਗਠਨ ਇੱਕ ਸਰਗਰਮ ਕਦਮ, ਵੋਟਰ ਲਿਸਟ ਵਿੱਚ ਗੜਬੜੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਬਣਾਈ
- 5 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਘੋਸ਼ਿਤ
- ਜ਼ਮੀਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝਗੜਾ: ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਤਿੰਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬੁਢਾਪਾ ਸਕੀਮ ਵਾਸਤੇ 4000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਬਜਟ
- Punjab Police Promotions : 727 Personnel Elevated by DIG Sidhu
- ਵੱਡੀ ਖਬਰ :: ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ 55.45 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਜਾਰੀ, 86583 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਲਾਭ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp






