6 वर्ष जो मोदी सरकार ने किया,पिछली सरकारें दशकों तक नहीं कर पाईं,महामारी में भी वैश्विक नेता बने : पूनम मानिक

( प्रैस वार्ता दौरान भाजपा जिला प्रधान पूनम मानिक )

6 वर्ष जो मोदी सरकार ने किया,पिछली सरकारें दशकों तक नहीं कर पाईं,महामारी में भी वैश्विक नेता बने : पूनम मानिक

मोदी ने सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वास इसी नीति से चलते देश की दुनिया में देश को पहचान दी

Advertisements

नवांशहर,1 जून ( जोशी ) : नव नियुक्त जिला शहीद भगत सिंह नगर की भाजपा की जिला प्रधान पूनम मानिक का मानना है कि मोदी सरकार के 6 साल पूरे हो गए, इन 6 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे कई निर्णय लिए जिसने देश की छवि ही बदलकर रख दिया। स्वच्छ भारत से लेकर स्वस्थ भारत तक और कश्मीर क्रांति से लेकरनागरिकता क्रांति तक मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पुनम मानिक ने बताया की ज मू कश्मीर को 70 साल तक आर्टिकल 370 की जंजीरों में जकड़ा रहा। पिछले साल 5 अगस्त को मोदी सरकार ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति दे दी। देश के सबसे बड़े कानूनी विवाद , अयोध्या विवाद का हल भी मोदी सरकार 2.0 के पहले छह महीने में ही हो गया। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की काली प्रथा से आजादी दिलाई।

Advertisements

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस पालिसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एक अहम भूमिका रही है। देश, शहर, गांव को स्वच्छ करने के लिए बहुत बड़े स्तर पर मिशन चलाया। देनके गांवों में शौचालय बनवाए गए। शहरों को स्वच्छता की कसौटी पर परखा जाने लगा। अब हर शहर, गांव के लोग स्वच्छता की आदत अपना रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसं यकों को भारत में नागरिकता का अधिकार मिल दिया।पड़ोसी देशों से जान बचाकर भागे लोग जो सालों तक भारत में शरणार्थी बने रहे अब वो भारत के नागरिक कहलाने लगे हैं। मोदी जी का मामना है कि सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वास इसी नीति पर चलते उन्होंने देश को दुनिया के नकशे पर अलग ही पहचान दी है।

Advertisements


भाजपा जिला अध्यक्ष पूनम मानिक ने कहा कि मोदी सरकार नेलॉकडाउन से प्रभावित लोगों को अर्थ व्यवस्था, रोजगार, कृषि और उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ से अधिक के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मोदी सरकार ने आर्थिक सुधारों की श्रृंखला शुरू की है। कई ऐसे निर्णय लिए गए जिससे वैश्विक मंदी के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था को गति मिली। उन्होंने कहा कोरोना संकट के समय में भी मोदी सरकार ने सूझबूझ का परिचय दिया। प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों की विश्व स्तर पर सराहना हुई है। भारत दुनिया के लिए मिसाल पेश कर रहा है ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व की ही देन हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply