पूर्व विधायका ने फिर से अवैध माइनिंग और ठप्प पड़े विकास का उठाया मुदा

केंद्र सरकार के 1 साल की प्राप्तियों पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

घरोटा / पठानकोट,11 जून ( राजिंदर राजन / शम्मी ) : मोदी सरकार के एक वर्ष की प्राप्तियों पर चर्चा को लेकर पूर्व संसदीय सचिव सीमा कुमारी के नेतृव में प्रोग्राम हुआ।जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल,भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा और भाजपा ओबीसी सेल के पंजाब अध्यक्ष रजिंदर   बिट्टा शामिल हुए बैठक में सर्वप्रथम पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में बताया।

उन्होंने बीजेपी पीएम मोदी के कार्यकाल को ऐतिहासिक उपलब्धियों बताते हुए तीन तलाक पर कानून बनाना, धारा 370 को हटना,लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्‍य बनाना, अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त करना, नागरिक कानून में संशोधन को उपलब्‍धि वताया। भाजपा जिला प्रधान विजय शर्मा, ओबीसी  अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा और पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा की प्रधानमंत्री ने धारा 370 और 35a तोड़कर आतंकवाद पर अंकुश लगाया है।

Advertisements

वहीं पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा  की कांग्रेस सरकार  आने पर पंजाब में विकास कार्य ठप हो गये है। वहीं समस्याओं का समाधान न होने से लोगों में  त्राहि त्राहि पाई जा रही है। वहीं पार्टी हाईकमान की ओर से ओबीसी के नवनियुक्त जिला प्रधान कंसराज सैनी जिला किसान मोर्चा के प्रधान श्याम लाल और पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार को अहम जिम्मेदारी मिलने पर सन्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश शर्मा,जिला वित्त मंत्री  विपन  सैनी,मंडल अध्यक्ष तारागढ़ गणेश्वर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रवेश बिट्टाा,मंडल अध्यक्ष संजीव पठानिया,बलवान ठाकुर, प्रभात सिंह,गौरव सलारिया,जोगिंदर बंब,गजेंद्र सिंह ,रजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply