LATEST : पठानकोट से जालंधर के मध्य ट्रेन में गर्भवति महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में गर्भवति महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

लॉकडाउन दौरान श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में प्रसव का तीसरा मामला:मंडल रेल प्रबंधक

पठानकोट,13 जून (राजिंदर राजन, राजन वर्मा) :

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चंपा (छत्तीसगढ़)के लिए रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक गर्भवती महिला को पठानकोट से जालंधर के मध्य में प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन में सवार महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती महिला को रात्रि 21.45 बजे सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। सफल प्रसव होने पर यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रहे आर.पी.एफ के जवान ने नियंत्रण कक्ष को सूचित कर बच्चे को जन्म देने वाली महिला के प्रति जालंधर कैंट में सुचित किया, वहां मेडिकल टीम ने मां और नवजात कन्या शिशु के स्वास्थ्य की जांच की, यहां जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ थे। महिला के साथ सफर कर रहे उसके पति व सास के कहने पर उन्हें उसी ट्रेन से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। 

मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने के बावजूद भी आगामी स्टेशनों को इसकी सूचना दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर मंडल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में श्री माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से सफल प्रसव का यह तीसरा मामला था।
————————————————————

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply