किसान मोर्चा पार्टी की रीड है,जरूरत है इस को और मजबूत करने की : पूर्व विधयाक सीमा कुमारी

घरोटा / पठानकोट 14 जून ( राजिंदर सिंह राजन, शम्मी) : भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा  जिला प्रधान विजय शर्मा तथा पूर्व विधायक सीमा कुमारी की ओर से संयुक्त तौर पर किया गया। जिसमें जिला तथा मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया।जबकि इस मौके पर विशेष तौर पर पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल बीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा सहित अन्य सीनियर नेताओं ने भाग लिया।मीटिंग में बीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कंस राज सैनी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शाम लाल शर्मा,जिला वित्त सचिव विपन सैनी,जिला सचिव बलवान सिंह को उनकी नई नियुक्तियों पर सम्मानित किया गया।

बीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा, ज़िला प्रधान  विजय शर्मा,पूर्व विधायक सीमा कुमारी जिला मुख्य सचिव सुरेश शर्मा व सुदेश वर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा  व ओबीसी मोर्चा पार्टी की रीढ़ है।जरूरत है कि इन मोर्चा को मजबूत व संगठित करने की। जिस से अधिक अधिक किसानों को संगठन के साथ जोड़ कर उनकी परेशानी का समाधान किया जा सके।सीमा कुमारी व विनोद कुमार ने नए पदाधिकारियों को पूरी मेहनत से कार्य में लगने की जरूरत हैै,जिस से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकेे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply