49 लाख रुपये की लागत से 4 लिंक मार्गो का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी

गांव चौहान से गोपलिया लिंक मार्ग व शमशानघाट पर खर्च हुए साढ़े 22 लाख रुपए

घरोटा / पठानकोट 18 जून (राजिंदर राजन, शम्मी ) : पंजाब राज्य मंडी बोर्ड की ओर से इलाके में 4 लिंक मार्गो का निर्माण ₹ 49 लाख  की लागत से युद्ध स्तर पर जारी है। जिससे क्षेत्र के दर्जन के करीब गांवों के आवागमन समस्या का समाधान होग।जानकारी अनुसार ब्लाक घरोटा के ग्राम चौहान  से गोपालिया तथा श्मशानघाट को जाता ढाई किलोमीटर के करीब लिंक मार्ग का निर्माण अन्तिमचरन में है।

जिस पर 22 लाख पर खर्च किए जा रहे हैं। इस लिंक मार्ग के निर्माण से 2 विधानसभा हलकों दीनानगर व भोआ के घरोटा ब्लॉक  के दर्जनों गांवों की यातायात समस्या का समाधान होगा। इस प्रकार दूसरे महत्वपूर्ण लिंक मार्ग  गॉव जड़ी ईस्ट  फिरनी लंबे समय से उपेक्षित थी का निर्माण मुकमल हो गया हैं। इस के निर्मित होने से जड़ी के लोगो के इलावा चक्की दरिया के हाई लेवल पुल की और जाने वाले लोगो को राहत मिलेगी।इस के निर्माण पर साढ़े 12 लाख रु खर्च किए गए है।तीसरा लिंक मार्ग डीएवी स्कूल बेहड़ी  तथा चौथा बाबा बनखंडी नाथ मंदिर झरौली  2 लिंक मार्ग पर  14 लाख रुपए पर निर्मित किए जा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस से स्कूल व मंदिर को जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। उधर समाज सेवक ठाकुर सुभाष सिंह सलारिया पूर्व सरपंच देस राज, सरपंच बलवान सिंह,  जी ओ जी बलविंदर सिंह,  सुदेश ठाकुर,पूर्व सरपंच अंचल सिंह,जिला परिषद सदस्य कमलेश कुमारी,ब्लॉक समिति राणा राजिंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी,पूर्व जिला प्रधान अशोक चौधरी का हार्दिक आभार व्यक्त करते कहा कि उक्त लिंक मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आवागमन समस्या का समाधान होगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply