ऐई सुनील कुमार ने कड़ी चुनौतियों में किया टाउनशिप मंडल का कार्य,सम्मानित

जुगियाल / पठानकोट( के के हैप्पी ) : शुक्रवार को रणजीत सागर बांध परियोजना के ऐई सुनील कुमार शर्मा को सरकारी सेवा से सेवामुक्त हो जाने पर रणजीत सागर बांध परियोजना के टाउन शिप मंडल की ओर से स्टाफ कल्ब शाहपुर कंडी टाउन शिप मे विदायगी पार्टी दी गई तथा हार डाल कर और समृति चिंह दे कर सम्मानित किया। जिस मे रणजीत सागर बांध परियोजना के एसई हैड क्वाटर तथा  पूर्व चीफ इंजीनियर सुधीर गुप्ता,टाउन शिप के अभियंता बीसी ठाकुर, पूर्व अभियंता एमएस गिल,चरण कमल शर्मा, पूर्व ऐई जसवीर सिंह,स्थानीय इंटेक के अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला अध्यक्ष ज्ञान चंद लूबा, जेई अमरजीत सिंह के इलावा टाउन शिप मंडल के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा ने &1 अगस्त 1987 को ब्तौर जुनियर इंजिनीयर रणजीत सागर बांध परियोजना के स्टोर डवीजन मे तैनात हुये थे।  अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से रणजीत सागर बांध परियोजना के ही टाउन शिप मंडल मे उनका तबादला 16 दिसंबर 1987 को कर दिया गया तब से ही सुनील कुमार ने टाउन शिप मंडल के अलग अलग कायों को करते रहे। जो वर्ष 2012 मे रणजीत सागर बांध परियोजना पर ही ऐई बने तथा टाउन शिप मंडल के अति तनाव पूर्ण और चुनौती भरे कार्य मे कार्य करते हुए 1 मार्च 2020 को सेवा मुक्त हुये।

इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा अपने मीठे आचरण और मेहनत की बजह से रणजीत सागर बांध परियोजना के टाउन शिप मंडल को कड़े संकटों से निकालने पर सफल हुये। कोविड -19 के चलते हुए 1 मार्च को उनको स्टाफ की ओर से सम्मानित नही किया जा सका जिसे आज उनको पूरे सम्मान के साथ पूरे टाउन शिप मंडल की ओर से रणजीत सागर बांध परियोजना का समृति चिंह और अन्य उपहार दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर टाउन शिप मंडल के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply