युवा मोर्चा मंडल घरोटा की और से चीन के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

घरोटा / पठानकोट 22 जून (राजिंदर सिंह राजन, शम्मी ) : भारतीय जनता युवा मोर्चा घरोटा मंडल की ओर से चीन के खिलाफ रोष प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान युवा मोर्चा महेंद्र सिंह नाजोवल  ने की। जबकि पूर्व संसदीय सचिव सीमा कुमारी तथा घरोटा भाजपा मंडल प्रधान संजीव पठानिया  विशेष तौर पर उपस्थित थे।

इस रोष प्रदर्शन को संबोधित करते पूर्व संसदीय सचिव सीमा कुमारी ने चीन की ओर से भारतीय सीमा में की गई कार्रवाई की निंदा करते कहा कि भारतीय सेना विश्व की सर्व श्रेष्ठ सेना है ।उन्होंने नौजवानों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने को प्रेरित किया ताकि देश की आर्थिक ता को और मजबूत बनाया जा सके। इस मौके पर रविंद्र सिंह बिंकु बलवान सिंह देशराज बलवान सिंह जोगिंदर पाल, अमित सिंह, बलजीत सिंह, विकी, कुलबीर सिंह,समेत अन्य भी उपस्थित थे ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply