छात्रों को बताई सुरों की बारीकियां,सेंट सोल्जर ने मनाया म्यूजिक दिवस

गढशकर (अशवनी शर्मा ) : सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज द्वारा विश्व म्यूजिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट सोल्जर डिग्री कॉलेज,सेंट सोल्जर मुख्य कैंपस के म्यूजिक डिपार्टमेंट के एच.ओ.डी और सिंगर जे.रियाज़, इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह और म्यूजिक टीचर पवन शर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने छात्रों को सुर, सुरों की बारीकियों, रिकॉर्डिंग आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संगीत सिर्फ सात सुरों का बंधन है पर इसे बांधने के लिए दुनिया की सीमाएं भी कम पड़ जाती हैं।

संगीत दुखी से दुखी इंसान को भी खुश कर सकता है। इसके अतिरिक्त छात्रों ने मानवी जीवन में म्यूजिक का महत्व बताते पोस्टर बनाए। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बच्चों के नाम अपने संदेश में कहा कि जब कोई अपनी पसंद का म्यूजिक सुनता है तो उनका मन झुमने लगता है, दिमाग में आनंद छा जाता है, कभी किसी धुन पर आंसू तक निकल आते हैं। जिससे पता चलता है कि म्यूजिक मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस लिए हमें ऐसा संगीत सुनना ओर गाना चाहिए, जो सभी को पसंद हो ओर मन को शांति दे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply