हैल्थ इंस्पैक्टर के उपरांत अब हैल्थ वर्कर भी कोराना पाजिटिव,स्टाफ में मचा हडकंप


घरोटा 29 जून (राजिंद्र सिंह राजन, शम्मी) : महाजन कम्युनिटी हैल्थ सैंटर घरोटा में कार्यरत हैल्थ इंस्पैक्टर के उपरांत अब हैल्थ वर्कर भी कोरोना पाजिटिव होने का समाचार प्राप्त हुआ है।जबकि इस से पहिले रविवार की रिर्पोट में हैल्थ इंस्पैक्टर के 3 परिवारिक संबधी भी पाजिटिव आ चुके है। इस को लेकर यहां स्टाफ में हंडकप मचा हुआ है। वही लोगों में भय का वातावरण व्याप्त है।      

जानकारी अनुसार कम्युनिटी हैल्थ सैंटर घरोटा के हैल्थ इंस्पैक्टर भूपिंद्र सिंह कुछ दिन पहिले कोरोना पाजिटिव आया था। अब विभाग का हैल्थ वर्कर सुखविंद्र सिंह लाडी की रिर्पोट भी पाजिटिव आई है। लाडी ने शनिवार को 2 मैडिकल अफसर, 1 एएनएम व उसकी पत्नी ने भी सैंपल दिए थे। जबकि अब आई रिर्पोट में सीएचसी के हैल्थ वर्कर सुखविंद्र सिंह लाडी की रिर्पोट पाजिटिव आई है। जबकि इस से पहिले रविवार को आई रिर्पोट अनुसार हैल्थ इंस्पैक्टर भूपिंद्र सिंह के 3 परिवारिक सदस्य पत्नी, पुत्री और साली पाजिटिव आए थे।

जिस से  स्टाफ के साथ लोगों में भी खोफ वढ़ता जा रहा है। उधर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाक्टर विंदू गुप्ता व मैडिकल अफसर डाक्टर रोहित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होने कहा कि  हैल्थ वर्कर लाडी तो पाजिटिव आ गया है। जबकि उसकी पत्नी की रिर्पोट नैगटिव आई है।  अब जल्द ही अन्य स्टाफ सदस्यों तथा  अन्य संपर्क हिस्टरी हिस्टरी अनुसार सैंपलिग का सिलसिला तेज किया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply