केंद्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसलों पर कांग्रेस देश की जनता को ना करें गुमराह : संजीव मन्हास

केंद्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसलों पर कांग्रेस देश की जनता को ना करें गुमराह  : संजीव मन्हास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने दूसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद 1 साल में कई ऐतिहासिक फैसले किए

गढदीवाला 4 जुलाई (चौधरी / योगेश गुप्ता) : भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़दीवाला में मंडल प्रधान कैप्टन गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।जिसमें भाजपा जिला देहाती प्रधान संजीव मन्हास विशेष रूप में शामिल हुए।इस मौके पर भाजपा जिला देहाती प्रधान संजीव मन्हास ने भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए कहा के भारतीय जनता पार्टी की ओर से संपर्क अभियान शुरू किया गया है।जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को घर-घर पहुंचाना हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने दूसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद 1 साल में कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं तथा उन्हें लागू भी किया है।

Advertisements

जिनमें जम्मू कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करना, नागरिकता संशोधन बिल पास करना,तीन तलाक बिल पास करना और करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक प्रथा से मुक्ति दिलाना,करतारपुर साहिब के रास्ते को शुरू करना, राम मंदिर निर्माण कार्य का आरंभ करना,आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों लोगों का इलाज मुक्त करवाना,

Advertisements

किसान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को 6 हजारू रुपए देकर लाभ पहुंचाना,जन धन योजना के तहत हर गरीबों को लाभ पहुंचाना,उज्जवल योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर देना और इस करोना महामारी के समय दौरान गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाना जैसे अनेकों काम मोदी सरकार ने किए हैं जिनका सीधा सीधा लाभ आम गरीब जनता मिला हैं परंतु दुख की बात है कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस पार्टी परेशान है और कांग्रेस आम जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

Advertisements

इस मौके संजीव मन्हास ने कहा के लोग कांग्रेस के ऐसे षड्यंत्र को भली भांति जानते हैं आज देश की जनता नरेंद्र मोदी की सरकार पर विश्वास कर रही है। इस मौके पर भाजपा के सभी वर्करों ने प्रण किया के प्रधान मंत्री मोदी का पत्र और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पंपलेट घर घर तक पहुंचाएंगेl इस मौके पर डॉ सुखदेव सिंह, अंकुश शर्मा समिति मेंबर,सरपंच विजय सिंह,सरपंच मनीष शर्मा,कैप्टन कपूर सिंह,नेत्र सिंह, हरबिलास सिंह,कुलदीप सिंह,सुदर्शन सिंह,बच्चन राम,मक्खन सिंह,रेशम सिंह,रघुवीर सिंह,खुशविंदर सिंह,मैडम गुरबख्श  कौर, मैडम रितु,मैडम बीना कुमारी,अनीता देवी,गुरमीत सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा वर्कर हाजिर थे l

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply