नव निर्वाचित भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रधान योगेश सपरा का मुकेरियां पहुंचने पर किया सम्मानित

नव निर्वाचित भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रधान योगेश सपरा का मुकेरियां पहुंचने पर किया सम्मानित

गढदीवाला 15 जुुलाई (चौधरी /योगेश गुप्ता) : नव निर्वाचित भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान योगेश सपरा गढ़दीवाला के मुकेरियां पहुंचने पर पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष मैडम उमेश शाकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणेश शाकर,युवा भाजपा आगु आभास शाकर ने सम्मानित किया है। इस उपरोक्त भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि योगेश सपरा को पार्टी प्रति बफादारी,ईमानदारी तथा लगन को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह पद सौंपा है।

उन्होंने कहा कि योगेश सपरा को यह पद मिलने से भाजपा यूथ वर्ग में भारी उत्साह देखने को मिल रहा और आने वाले विधानसभा चुनावों में यूथ अहम रोल अदा करेगा। इस मौके नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान योगेश सपरा ने उपरोक्त पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, लगन व बफादारी से निभाएंगे।इस पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष मैडम उमेश शाकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणेश शाकर,युवा भाजपा आगू आभास शाकर तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply