तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर में अधिकतर लोगों में कैसा है माहौल….

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर में अधिकतर लोगों में कैसा है माहौल….

बटाला 15 जुलाई( अविनाश,संजीव नैयर ) : कैबिनट मन्त्री बाजवा के सम्पर्क में रहने वाले सुरक्षा कर्मीयों, रसोईयों तथा कुछेक शहर के नामवर लोगों का लिया गया कोविड-19 टैस्ट
– गत दिवस कैबिनट मन्त्री पंजाब तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा के करोना पोजिटव पाये जाने के बाद शहर में अधिक्ततर लोगों में भय का महौल व्याप्त है, क्योंकि बाजवा एक ऐसे मन्त्री हैं जिनका प्रत्येक स्थानीय नागरिक के साथ स्नेह है तथा मन्त्री बाजवा के अपने जद्दी घर वापिस आने के बाद लोग उनसे मिलने जाते हैं। अब उनके पोजिटव पाये जाने के बाद लोगों में भय का महौल बन गया है।

आज सेहत विभाग की टीम ने कादियां में बाजवा निवास पर विजिट कर उनके निवास पर रहने वाले अनिल कुमार रसोईया, तृप्त रजिन्द्र ङ्क्षसह बाजवा के पी ए सिकन्दर सिह निवासी काहलवां,सत्ती लाल रसोईया को प्रथम सप्पर्क में रहने वाले के तौर पर तथा बाजवा निवास में सुरक्षा हेतू तैनात कर्मीयों में नरिन्द्र ङ्क्षसह,सुखबीर सिंह, रिम्पी, दिलबाग सिंह,जरनैल सिंह,फुम्मण सिंह के अतिरिक्त लैक्चरर राकेश कुमार,मास्टर प्रवेश सेवामुक्त,मनिन्द्र सिंह मंडी बोर्ड, अशोक गुप्ता शीशियां वालों को द्वितीय सप्पर्क में होने के चलते उनके कोविड- 19 के टैस्ट लिये गये हैं।

अब उक्त सभी लोग शहर में आम तौर पर अन्य लोगों के सम्पर्क में है ऐेसे में पूरे शहर लोग एक दूसरे को संदेह की नजर से देखने लगे हैं। अगर उक्त सभी में से कोई भी पोजिटिव पाया जाता है तो उनके सम्पर्क में रहने वालों को भी आईसोलेट कर उनका टैस्ट लिया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply