ब्लॉक मुख्यालय घरोटा के सीएचसी में एनएचएम कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन व हड़ताल

घरोटा 23 जुलाई  (शम्मी महाजन) : सीएचसी घरोटा में ब्लॉक मुख्यालय पर एनएचएम कर्मचारियों  की और से हड़ताल का आयोजन  किया। जिस का नेतृव  कर्मचारी नेता मनिंदर पाल  सिंह व डॉक्टर राजन चौधरी ने किया। हड़ताल में समूह एन एच एम के डॉक्टर व अन्य  स्टाफ ने भारी संख्या में  भारी उत्साह से भाग लिया। कर्मचारी नेता मनविंदर पाल  सिंह तथा युद्धवीर  सिंह ने पंजाब सरकार से एन एच एम कर्मचारियों को  रेगुलर करने के अतिरिक्त में नई भर्ती पर रोक लगाने की मांग की है।उन्होंने ने कहा की पंजाब सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है।

वह मामूली वेतन पर लंबे अरसे से कार्यरत है, सरकार की और से उनको पक्के किया बिना नई भर्ती आरम्भ करना उनके साथ अन्याय है।उन्होंने कहा की  यदि उनकी मांगों को  जल्द पूरा नहीं किया तो वह 27 जुलाई से अनिश्चित समय के लिए  हड़ताल पर चले जाएंगे। जिस से  कोविड-19 तथा सेहत सेवाएं प्रभावित होगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर डॉ राजन चौधरी, डॉक्टर अमीषा डोगरा, डॉक्टर हिमानी,चंदर महाजन,नवनीत कौर,तन्वी,दीपाली, ज्योति, मीना, रणदीप सिंह,संजीव,रूप रानी, परमजीत, रंजना  समेत अन्य सदस्य भी  उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply