गढदीवाला में अकाली भाजपा गठबंधन को लगा बडा झटका,चौधरी राजविंदर सिंह राजा ने पार्टी को कहा अलविदा

बोले : पार्टी सीनियर कार्यकर्ताओं की नहीं करती कदर, दोनों पार्टियां अपना अपना कर्तव्य भूलीं


गढ़दीवाला 29 जुलाई( चौधरी / योगेश गुप्ता) : स्थानीय शहर के बहुत ही पुराने अकाली भाजपा गठबंधन पार्टी के वर्कर राजविंदर सिंह राजा ने पार्टी द्वारा अनदेखी के चलते अकाली भाजपा गठबंधन पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार ने लगभग 30 वर्षो से अकाली भाजपा गठबंधन पार्टी की सेवा करता आया है।उन्होंने कहा कि अकाली पार्टी अपने मुद्दों से भटक चुकी है।अब भाजपा भी उसी ली पर जा रही है।दोनों पार्टियों आम लोगों का जज़्बातों से खूब खेलती नजर आ रही हैं।

क्योंकि दोनों पार्टियों की कहनीी ओर कथनी में बडा फर्क है कहती कुछ ओर हैं और करती कुछ ओर हैं।उन्होंने कहा कि मानो तो दोनों पार्टियों पर हाथी के दांत खाने के ओर दिखाने के ओर वाली कहावत पूरी फिट बैठती है। दोनों पार्टियों का ग्राफ बहुत नीचले स्तर पर चुका है।पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं की कदर करना भूल चुकी है।जो पार्टी सीनियर वर्करों की कदर करना भूल जाए वह पार्टी खत्म होने के कगार पर पहुंच जाती है।एक प्रश्श्न का उतर देते उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई भी पार्टी में जाने का मूड नहीं। जब भी किसी पार्टी में जाएंगे तो लोक हित वाली पार्टी में जाएंगे और अपने साथियों की सलाह के बिना नहीं जाएंगे।कुछ  दिन पहले टांडा से अकाली दल के सीनियर नेता मनजीत सिंह दसूहा ने अकाली दल को अरविदा कहा था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply