108 घी के दिए जलाकर होगी प्रभु राम जी की आरती
सुजानपुर 30 जुलाई (राजिंदर सिंह राजन,अविनाश ) : स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की बैठक चेयरमैन राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि का जो शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है।इस दिन को समिति की तरफ से इतिहासिक पर्व के रूप में मनाया जाएगा I इस संबंधी जानकारी देते हुए समिति के चेयरमैन राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सैकड़ों वर्षो बाद आज हिंदुओं का राम मंदिर बनने का सपना पूरा होने जा रहा है यह सब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
5 अगस्त को नरेंद्र मोदी जी अयोध्या में भगवान राम जी के मंदिर का शिलान्यास करने जा रहे हैं, उस दिन स्वामी विवेकानंद सेवा समिति सुजानपुर की तरफ से प्राचीन माता वैष्णो देवी मंदिर में ऐतिहासिक पर्व के रूप में इस दिन को मनाया जाएगा तथा 108 देसी घी के दीए जलाकर भगवान राम जी की आरती की जाएगी I उन्होंने सभी इलाका निवासियों से निवेदन किया है कि 5 अगस्त के दिन को इतिहासिक पर्व दिवाली के रूप में मना कर सभी लोग अपने घरों में दिए जलाएं तथा भगवान राम जी की महिमा का गुणगान करें I इस अवसर पर मनोहर लाल, संजीव शर्मा, चरणदास महाजन, दीपक मेहरा, अशोक कुमार ,संजय महाजन, बॉबी ,सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित थे
- #aap : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਹਲਕਾ ਨੂੰ ਡਾ. ਰਾਜ ਸਰੀਖੇ ਨੇਤਾ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ- ਡਾ. ਰਵਜੋਤ
- भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता सोमप्रकाश ने धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक होकर लिया संतों का आशीर्वाद
- LATEST : 30,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ
- LATEST : VB arrests Patwari, his accomplice for taking Rs 3,500 bribe
- दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ! ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp