BREAKING..दसूहा क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर तेज हथियारों से किया हमला,मौत

दसूहा 8 अगस्त (चौधरी ) : दसूहा क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही हैैं। आज दसूहा के कस्बा राघोवाल निवासी एक व्यक्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने सात बजे के करीब तेज हथियारों से हमला कर दिया है। जिसको दसूहा अस्पताल में डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह उर्फ जैजू(35) पुत्र रामजी दास निवासी राघोवाल अपने घर को जा रहा था जब वह तिहाडा भट्ठा के पास पहुंचा तो एक रैड कलर कार में कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और अंग्रेज सिंह पर तेज हथियारों से हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 ऐंबुलेंस को तुरंत फोन किया। लोगों की सहायता से अंग्रेज सिंह को ऐंबुलेंस द्वारा सिविल दसूहा अस्पताल में पहुंचाया गया।वहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।अंग्रेज सिंह पर हमलावरों द्वारा हमले का कारण एक कोट में चल रहे केस बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही परिजन व गांव निवासी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था परंतु खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची। 

News
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply