सरकारी सीनीयर सेकेंडरी स्कूल राजपुर गहोत द्वारा हिंदी दिवस पर आनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सरकारी सीनीयर सेकेंडरी स्कूल राजपुर गहोत द्वारा हिंदी दिवस पर आनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
-सभी को एक जुट होकर हिन्दी के विकास को नए आयाम तक पहुँचाना होगा:-गुरवीर कौर

मुकेरियाां,14 सितंबर (राकेश)
सरकारी सीनीयर सेकेंडरी स्कूल राजपुर गहोत की हिंदी मिस्ट्रेस गुरवीर कौर की अध्यक्षता में हिंदी दिवस पर आनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने वि•िान्न प्रकार के स्लोगन, कविताएं तथा भाषण में हिंदी दिवस पर अपने मन के भावों को प्रक्ट किया।

हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए हिंदी मिस्ट्रेस गुरवीर कौर ने बताया कि अंग्रेजी कैलेंडर के नौवें महीने का चौदहवां दिन! भारतीय कैलेंडर में इस दिन का बहुत विशेष महत्व है। आज ही के दिन 1949 में देश के बड़े नेताओं और सत्ताधारियों के बीच हुए समझौते के कारण हिंदी को इस देश की राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था और उस दिन से 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मानते है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य जनमानस तक हिंदी को पहुँचाना और उसके महत्वता को समझाना है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों को रूबरू कराना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इस एक दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिन्दी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जो वर्ष भर हिन्दी में अच्छे विकास कार्य करता है और अपने कार्य में हिन्दी का अच्छी तरह से उपयोग करता है, उसे पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है।
कई लोग अपने सामान्य बोलचाल में भी अंग्रेजी भाषा के शब्दों का या अंग्रेजी का उपयोग करते हैं, जिससे धीरे धीरे हिन्दी के अस्तित्व को खतरा पहुँच रहा है। चूंकि हिन्दी भाषा में लिखने हेतु बहुत कम उपकरण के बारे में ही लोगों को पता है, इस कारण इस दिन हिन्दी भाषा में लिखने, जाँच करने और शब्दकोश के बारे में जानकारी दी जाती है। हिन्दी भाषा के विकास के लिए कुछ लोगों के द्वारा कार्य करने से कोई खास लाभ नहीं होगा। इसके लिए सभी को एक जुट होकर हिन्दी के विकास को नए आयाम तक पहुँचाना होगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply