मोदी ने जीते जी किया किसानों का कत्ल : मंगत राम पासला

(शाहपुर कंडी टाउन शिप मे प्रैस वर्ता को संबोधन करते पंजाब सीटू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगत राम पासला)

केंद्र सरकार पर जम कर बरसे मंगत राम पासला

राष्ट्रपति पर थी किसानों को उम्मीद वह भी टूटी

देश मे चल रही है मोदी के खिलाफ देश व्यापी लहर

जुगियाल/ पठानकोट 28 सितंबर (के के हैप्पी) : केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब के नही पूरे भारत के किसानों का जीते जी कत्ल कर दिया और उनको पूरी तरह से बरवाद करने के लिये कृषि विधेयक बिल ला कर भारत के मान्नीय राष्ट्रपति से भी पास करवा दिया। यह बात सोमवार को शाहपुर कंडी टाउन शिप के फील्ड होस्टल मे पंजाब सीटू के महा सचिव मंगत राम पासला ने ऐक प्रैसवार्ता में कहीं।

मंगत राम पासला सोमवार को पंजाब सीटू के कार्यकारिणी सदस्य और थीन डैम वर्कर यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह संधू की सेवा मुक्ति पर शाहपुर कंडी टाउन शिप मे आये हुये थे। इस मौके पर मंगत राम पासला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी मनमानियों पर तूली हुई है और यह पार्टी ऐक व्यपारियों की पार्टी है जो पूरे भारत को व्यपारी वर्ग के हाथों की कठपुतली बना देगी।

उन्होंने कहा कि पहले नोट बंदी, फिर जीएसटी की मार और अब हर क्षेत्र मे निजी कर्ण करना देश का दुर्भाग्य है। उन्होने कहा कि यह कानून मात्र किसानों के विरोध मे ही नही यह उपभोगता के भी विरोध मे है। उन्होने कहा कि इस कानून से किसान के साथ जुड़े हुये व्यपारी, आड़ती, सहित अन्य कई वर्ग पूरी तरह तबाह हो जाये गे। मंडीयां टूट जाये गी। और किसान दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो जायेगा।

उन्होंने साफ लफजों मे कहा कि वह किसानों और मजदूरों के हित मे कार्य कर इस आदोलन मे बढ़ चढ़ कर किसानों का साथ देगे।उन्होंने कहा कि पंजाब के 70 प्रतिशत लोग किसानी से जुड़े हुए है और आज पूरे देश का पेट भरने वाला किसान सड़कों पर है। उन्होने बताया कि पंजाब मे ही नही इस कानून का विरोध पूरे हिदोस्तान मे हो रहा है। उन्होने कहा कि किसान के पास मात्र अब एक जमीन ही बची है और उसे भी अमीरों के द्वारा हड़पने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि सारी विरोधी दल के नेताओं और एनडीए के हिमायती पार्टीयों द्वारा देश के मान्नीय राष्ट्रपति को इस बिल के उपर हस्ताक्षर ना करने की अपील की थी पर अब वह आखरी उमीद भी जाती रही। उन्होने कहा कि देश मे अब मोदी के खिलाफ देश व्यापी लहर चल रही है जो केंद्र सरकार को तबाह कर देगी। इस मौके पर पंजाब सूटीयू के सचिव कामरेड नत्था सिंह, जसवंत सिंह संध, सुरिंदर सिंह मान, हरभजन सिंह के इलावा अन्य कर्मचारी नेता मौजूद थे। 



Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply