दसूहा 16 अक्तूबर (चौधरी ) : आज दसूहा में दिन-दहाड़े दो नौजवान लुटेरों ने बैंक से लौट रहे बुजुर्ग दम्पति को दातर दिखाकर एक बडी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के हाजीपुर चौक में पुलिस के कर्मचारी हमेशा चालान काटने में मशरूफ रहते हैं।उधर लुटेरे दिन दहाड़े बडी वारदातों को अंजाम दिए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार युवराज मोहन धीर(70) पुत्र गंगाधर धीर तथा अनीता धीर(60) पत्नी युवराज मोहन धीर निवासी धीर मुहल्ला डेढ़ बजे के करीब बैंक से अपनी टी वी एस स्कूटरी नंबर जे एच 10 टी 5264 पर घर लौट रहे थे।उन्होंने बतया कि जब हम मुहल्ला शेखां पहुचें तो दो मोटरसाइकिल सवार नौजवान सामने खडे थे।
(वारदात को अंजाम देते समय सीसीटीवी फुटेज में कैद लुटेरा)
जिसमें एक नौजवान मोना तथा एक केसधारी था। उनमें से मोना नौजवान भाग कर हमारी स्कूटरी के एकदम सामने आ गया। जैसे ही हमारी स्कूटरी धीरे हुई तो उसने मेरी पत्नी को धक्का मार कर नीचे गिरा दिया और उनके गले से 2 तोले की चेन छीन ली। जैसे ही मैंने उसको पकडने की कोशिश की तो दूसरे केसधारी नौजवान ने दातर निकालकर हमें धमकाया और बोला आगे बढे तो काट देंगे। लुटेरों ने मौके का फायदा उठाकर हमारी स्कूटरी भी छीनकर ले गए। लुटेरे सी सी टी वी फुटेज में कैद हो चुके हैं।उन्होंने यह भी बताया घटना स्थल के पास एक करियाने की दुकान के मालिक ने भी लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की परंतु लुटेरों भागने में सफल रहे। पीडित परिवार ने इस सबंधी दसूहा पहुंच को सूचित कर दिया है।पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाती है या नहीं।
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਅੱਤ ਦੀ ਗਰਮੀ : ਸਰਕਾਰੀ, ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਐਡਿਡ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ 20 ਮਈ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 31 ਮਈ ਤਕ ਬਦਲਿਆ
- PUNJAB : ਚਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਮੌਤ, ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਦਰੱਖ਼ਤ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ
- PUNJAB : 12 लोगों की जलने से कीमती जाने चली गई, बस अग्निकांड के मृतकों को भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ AMRITSAR : ਔਜਲਾ ਦੀ ਰੈਲੀ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, CEO seeks report from DGP on firing at Ajnala election rally
- LATEST : ਡਾ. ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਚੱਬੇਵਾਲ ਨੇ PUNJAB ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਵਾਅਦਾ
- #DC_HOSHIARPUR : ਵੋਟਿੰਗ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੀ ਸਪਲੀਮੈਂਟਰੀ ਰੈਂਡੇਮਾਈਜੇਸ਼ਨ ਕੀਤੀ ਗਈ
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਅੱਤ ਦੀ ਗਰਮੀ : ਸਰਕਾਰੀ, ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਐਡਿਡ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ 20 ਮਈ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 31 ਮਈ ਤਕ ਬਦਲਿਆ
- PUNJAB : ਚਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਮੌਤ, ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਦਰੱਖ਼ਤ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ
- PUNJAB : 12 लोगों की जलने से कीमती जाने चली गई, बस अग्निकांड के मृतकों को भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ AMRITSAR : ਔਜਲਾ ਦੀ ਰੈਲੀ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, CEO seeks report from DGP on firing at Ajnala election rally
- LATEST : ਡਾ. ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਚੱਬੇਵਾਲ ਨੇ PUNJAB ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਵਾਅਦਾ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp