LATEST NEWS: घर -घर रोजग़ार और कारोबार मिशन: डिप्लोमा होल्डरों और अध्यापकों के लिए प्लेसमेंट कैंप 5 नवंबर को

घर -घर रोजग़ार और कारोबार मिशन: डिप्लोमा होल्डरों और अध्यापकों के लिए प्लेसमेंट कैंप 5 नवंबर को
होशियारपुर, 3 नवंबर:

पंजाब सरकार के घर-घर रोजग़ार और कारोबार मिशन के अंतर्गत जि़ला रोजग़ार ब्यूरो, कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यालय की तरफ से आई.टी.आई. डिप्लोमा होल्डरों और अलग-अलग विषयों के अध्यापकों के लिए प्लेसमेंट कैंप 5 नवंबर को स्थानीय मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सैंटर, आई.टी.आई. बिल्डिंग में लगाया जा रहा है।

जि़ला रोजग़ार अधिकारी करम सिंह ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में अकाल अकैडमी इंस्टीट्यूट और जी.एन.ए. फगवाड़ा की तरफ से भाग लिया जायेगा जिसमें अकाल अकैडमी की तरफ से अलग-अलग विषयों अंग्रेज़ी, सोशल साईंस, म्यूजिक़ और विज्ञान के लिए 12 पद भरे जाएंगे। इसी तरह जी.एन.ए. द्वारा आई.टी.आई. के ट्रेडों मकैनिक, मशीनिस्ट और फि़टर के लिए 27 पदों के साथ-साथ मकैनिकल डिप्लोमा के लिए 5 उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में इच्छुक उम्मीदवार शिरकत कर सकते हैं।

कैंप सम्बन्धी जानकारी देते हुए करम सिंह ने बताया कि यह कैंप प्रात:काल 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जायेगा जिस बाबत और ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय के फेस बुक पेज डीबीईई होशियारपुर या हेल्पलाइन नंबर 62801-97708 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply