देश की केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ कर किसानों को दें राहत : विधायक जोगिंदर पाल

सुजानपुर 22 नवंबर (रजिंदर सिंह राजन /अविनाश शर्मा ) : देश की केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता को छोड़कर देश के किसानों को राहत दे  यह बात विधायक जोगिंदर पाल ने सुजानपुर में अपने निवास स्थान पर कही। उन्होंने कहा कि देश की केंद्र सरकार की ओर से जानबूझकर पंजाब में माल गाड़ियों को नहीं चलाया गया। जिसके कारण पंजाब के किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना खाद के किसान खेती कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बैठक कर किसानों से रेलवे ट्रैक से हटने की अपील की थी। जिसे किसानों ने मान लिया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस प्रयास के बाद पंजाब के रेल पटरियों को किसानों ने खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार भी आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों पर विचार करें तथा जो तीन कृषि कानून पास किए गए हैं। उनको रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान प्रदेश है। जहां पर अधिकतर लोग खेती पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून के चलते प्रदेश के किसानों को काफी आर्थिक नुकसान सहना पड़ेगा इसलिए उनकी केंद्र सरकार से अपील है कि वह अपनी हठधर्मिता को छोड़कर इन कानूनों को रद्द करें तथा किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य देना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि आज देश का पेट भरने वाला किसान खुद अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर है अगर देश का किसान खुश नहीं होगा तो देश खुशहाल नहीं हो सकता इसलिए केंद्र सरकार किसानों की बात को बिना शर्त माने। इस अवसर पर जिला परिषद मेंबर रोहित सरना, सतीश कुमार,विनोद भंडारी विजय कुमार,बिट्टू ,जगतार आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply