पांच वर्ष के नन्हेें वंश ने दी शहीद पिता को मुखाग्नी क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से दी प्रवीण को अंतिम विदाई
दीनानगर / बहिरामपुर,28 नवंंबर (CDT): विश्व के सबसे ऊंचे व दुर्गम रणक्षेत्र जम्मू-कश्मीर के गलेश्यिर में दो साल तक बर्फीले आतंक से लड़ते हुए पूरी मुश्तैदी के साथ अपनी डयूटी निभाकर अभी कुछ दिन पहले ही अमृतसर में पोस्टेड होकर आए भारतीय सेना की 9 पंजाब रेजीमेंट के हवलदार प्रवीण सिंह सलारिया जोकि गत दिवस क्वार्टर गार्ड में डयूटी दे रहे थे कि अचानक उनकी छाती में दर्द हुआ तो डयूटी पर तैनात बाकी साथी सैनिकों ने उन्हें अस्पताल चलने को कहा, मगर हवलदार प्रवीण ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह क्वार्टर गार्ड की महत्वपूर्ण डयूटी को छोडकर नहीं जा सके। मगर दर्द जब असहनीय हो गया तो उसके साथी उन्हें मिल्ट्री अस्पताल लेकर गए, जहां ह्रदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया।
इस तरह अपनी डयूटी को प्राथमिकता देते हुए वह शहादत का जाम पी गए। जिनका उनके पैतृक गांव खुदादपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। तिब्बड़ी कैंट से नायब सूबेदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में आए सेना की 17 राज राइफल्स युनिट के जवानों ने हवा में गोलियां दागते हुए व शस्त्र उल्टे कर शहीद हवलदार प्रवीण सलारिया को सलामी दी। इससे पहले तिरंगे में लिपटी शहीद की पार्थिव देह को उसकी युनिट के जवान जब अमृतसर के गांव खुदादपुर लेकर पहुंचे तो माहौल अत्यन्त गमगीन हो गया।
शहीद प्रवीण की पत्नी मोनिका सलारिया, बेटी तनवी सलारिया व आदिती सलारिया की करुणामयी सिसकियों से हर आंख नम हो उठी। शहीद की युनिट के सूबेदार दलबीर सिंह, हवलदार सतिंदर सिंह, हवलदार राजेश कुमार, सीएचएम संजय कुमार के अलावा शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने शहीद हवलदार प्रवीण सलारिया को रीथ चढ़ाकर सैल्यूट किया।
युनिट ने अपना अनमोल हीरा खोया : नायब सूबेदार दलबीर
शहीद हवलदार प्रवीण सलारिया की पार्थिव देह को लेकर आए उनकी युनिट के नायब सूबेदार दलबीर सिंह ने नम आंखों से बताया कि प्रवीण बहुत ही बहादुर सैनिक था तथा हर आपरेशन में बालंटियर होकर जाता था। उन्होंने कहा कि गलेशियर जहां माइनस 50 डिग्री तापमान होता है, वहां भी प्रवीण को एक बार छाती में दर्द हुआ था। मगर फिर भी वह अपनी बर्फीली पोस्ट पर डटा रहा। अमृतसर के प्लस तापमान को शायद उसका शरीर झेल नहीं पाया। जिसकी वजह से वह हमें छोडकऱ चला गया। उनके जाने से युनिट ने अपना एक अनमोल हीरा खो दिया।
वंश बोला,मत रो मां,मैं हूं न,मैं भी पापा की तरह की तरह करूंगा सरहद की रक्षा
शहीद हवलदार प्रवीण सलारिया के पांच वर्षीय बेटे नन्हें वंश ने जब अपने शहीद पिता की चिता को मुखागिन दी तो शमशानघाट में मौजूद हर आंख नम हो उठी, हर कोई कह रहा था कि ईश्वर यह दिन किसी को न दिखाए। वंश ने अपने शहीद पिता को सैल्यूट कर व अपनी मां के आंसू पोंछते हुए कहा कि मत रो मां, मैं हूं न, मैं भी अपने पापा की तरह फौजी बनूंगा और देश व सरहद की सेवा करुंगा।
अधूरा रह गया नए मकान में रहने का सपना
शहीद हवलदार प्रवीण सलारिया की पत्नी मोनिका सलारिया ने सजल आंखों से बताया कि उनके पति अगले साल पेंशन आने वाले थे, उन्होंने बड़े चाव से गांव में नया मकान बनाया था। कहते थे कि पेंशन आकर ही नए मकान में शिफ्ट होंगे। मगर उनका यह सपना अधूरा रह गया। हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह तिरंगे में लिपटे हुए घर पहुंचेंगे। ज्ञात रहे शहीद प्रवीण की पार्थिव देह को पहले उसके नए घर लाया गया, फिर पुराने घर से उसे अंतिम विदाई दी गई।
कठिन परिस्थितियों में डयूटी देते हैं हमारे जवान : कुंवर विक्की
परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिक कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपनी डयूटी निभाते हुए देश की सुरक्षा करते हैं। प्रवीण भी गलेशियर के माइनस 50 डिग्री के तापमान में दो साल डयूटी निभाने के बाद अमृतसर के प्लस तापमान को वह झेल न पाए। जिससे डयूटी को प्राथमिकता देते हुए चल बसे। इस मौके पर शहीद के पिता गुलजार सिंह, भाई कर्ण सिंह, ठाकुर एंचल सिंह हैपी, राजपूत महासभा के जिला प्रधान ठाकुर राम सिंह मजीठी, ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन ठाकुर विक्रम सिंह बबलू, सरपंच संदीप सिंह, पूर्व सरपंच सोहन सिंह, शहीद सिपाही जतिंदर कुमार के पिता राजेश कुमार, जगीर सिंह, शक्ति सिंह, हीरा सिंह, मनजीत सिंह, गुलशन ठाकुर, शानू ठाकुर, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।
- बड़ी खबर : अगर बीजेपी बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाई तो BJP का प्लान B क्या होगा ? अमित शाह ने दिया यह जवाब
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਅੱਬ ਕੀ ਬਾਰ 40 ਡਿਗਰੀ ਪਾਰ : ਸਰਕਾਰੀ, ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਐਡਿਡ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ 20 ਮਈ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 31 ਮਈ ਤਕ ਬਦਲਿਆ
- बड़ी खबर : PUNJAB ELECTION 2024 : मोदी की गारंटी: 23 मई को प्रधानमंत्री पंजाब के इन जिलों का दौरा करेंगे, HOSHIARPUR – PATHANKOT ???
- UPDATED : ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: WATCH VIDEO : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੀ ਚਲਦੀ ਬੱਸ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ 12 ਲੋਕ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸੜ ਗਏ, ਮੌਤ, 25 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜ਼ਖਮੀ
- PUNJAB : ਚਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਮੌਤ, ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਦਰੱਖ਼ਤ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ
- PUNJAB : 12 लोगों की जलने से कीमती जाने चली गई, बस अग्निकांड के मृतकों को भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- बड़ी खबर : अगर बीजेपी बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाई तो BJP का प्लान B क्या होगा ? अमित शाह ने दिया यह जवाब
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਅੱਬ ਕੀ ਬਾਰ 40 ਡਿਗਰੀ ਪਾਰ : ਸਰਕਾਰੀ, ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਐਡਿਡ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ 20 ਮਈ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 31 ਮਈ ਤਕ ਬਦਲਿਆ
- बड़ी खबर : PUNJAB ELECTION 2024 : मोदी की गारंटी: 23 मई को प्रधानमंत्री पंजाब के इन जिलों का दौरा करेंगे, HOSHIARPUR – PATHANKOT ???
- UPDATED : ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: WATCH VIDEO : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੀ ਚਲਦੀ ਬੱਸ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ 12 ਲੋਕ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸੜ ਗਏ, ਮੌਤ, 25 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜ਼ਖਮੀ
- PUNJAB : ਚਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਮੌਤ, ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਦਰੱਖ਼ਤ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ
- PUNJAB : 12 लोगों की जलने से कीमती जाने चली गई, बस अग्निकांड के मृतकों को भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ AMRITSAR : ਔਜਲਾ ਦੀ ਰੈਲੀ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, CEO seeks report from DGP on firing at Ajnala election rally
- LATEST : ਡਾ. ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਚੱਬੇਵਾਲ ਨੇ PUNJAB ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਵਾਅਦਾ
- #DC_HOSHIARPUR : ਵੋਟਿੰਗ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੀ ਸਪਲੀਮੈਂਟਰੀ ਰੈਂਡੇਮਾਈਜੇਸ਼ਨ ਕੀਤੀ ਗਈ
- बडी ख़बर : माला पहनाने के बहाने, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को मारे थपड़ , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- #Punjab CEO Sibin : Carry documents for cash above Rs. 50,000 while travelling :: ਸਫ਼ਰ ਦੌਰਾਨ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨਕਦੀ ਲਈ ਆਪਣੇ ਕੋਲ ਲੋਕ ਢੁਕਵੇਂ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਰੱਖਣ
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ :: DGP GAURAV YADAV : ਅਮਰੀਕਾ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਠੱਗਣ ਵਾਲੇ ਦੋ ਫਰਜ਼ੀ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, 155 ਕਾਬੂ
- #DR. RAJ_CHABEWAL : ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਜੰਮਣ ਪਲਣ ਕਾਰਣ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਨੇੜਿਓਂ ਦੇਖਿਆ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪਹਿਲ ਰਹੀ
- ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੰਗ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਤੇ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਹਲਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਥਾਪੇ ਗਏ
- LATEST HOSHIARPUR : ਫੁੱਲ, ਤੱਕੜੀ, ਹੱਥ, ਹਾਥੀ, ਝਾੜੂ, ਬਾਲਟੀ, ਸੋਫਾ, ਮੰਜੀ, ਕੈਮਰਾ ਤੇ ਟੈਲੀਵਿਜ਼ਨ ਸਮੇਤ ਕੁੱਲ 16 ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਅਲਾਟ, ਲੜਨਗੇ ਚੋਣਾਂ
- World Hypertension Day 2024 : Understanding Hypertension: The Silent Killer :: High BP ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਕਰਨਾ, ਮਤਲਬ ਮੌਤ ਨੂੰ ਦਾਵਤ
- LATEST : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੈਸ਼ਨ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ ’ਚ ਜਨ ਉਪਯੋਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਲਈ ਨਿਲਾਮੀ 30 ਮਈ ਨੂੰ
- LATEST HOSHIARPUR : VIGILANCE BUREAU NABS PATWARI TAKING RS 15,000 BRIBE FOR ISSUING SURVIVING CERTIFICATE
- LATEST CDT NEWS : Information about any candidate of Punjab is accessible through the KYC app : Sibin C
- LATEST : ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ( ਪਾਕਿਸਤਾਨ ) ਵਿਖੇ ਸਭ ਰੰਗ ਸਾਹਿਤ ਸਭਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp