गढ़दीवाला में भाजपा को लगा एक ओर बडा झटका,भाजपा महिला विंग प्रधान मीनू सेठ अपने साथियों समेत कांग्रेस में शामिल

(मीनू सेठ के कांग्रेस में शामिल होने पर सम्मानित करते हुए सरदार संगत सिंह गिलजियां)

गढ़दीवाला, 11 दिसम्बर(चौधरी ) : गढ़दीवाला में उस समय
भाजपा को बड़ा झटका लगा जब भाजपा महिला विंग प्रधान मीनू सेठ ने साथियों समेत कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी। जैन कालोनी में आयोजित समारोह में मीनू सेठ का कांग्रेस में शामिल होने पर राजनीतिक सलाहकार मुख्यमंत्री व विधायक संगत सिंह गिलजियां सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि कांग्रेस में हर वर्कर को बनता मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मीनू सेठ के कांग्रेस में शामिल होने साथ कांग्रेस को बड़ा बल मिलेगा और आगामी नगर कौंसिल चुनावों में कांग्रेस बड़े स्तर पर जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में इस समय जो हालात बने हुए है। उस बारे समूह देश की जनता को पता है क्योंकि भाजपा में जो पदाधिकारी और वर्कर हैं, वह इस समय पार्टी में घुटन महसूस कर रहे है और भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस की लोग हित नीतियों को देखते हुए कांग्रेस में अधिक लोग शामिल हो रहे हैं।इस मौके प्रदेश कांग्रेस मैंबर  जोगिन्द्र सिंह गिलजियां, ब्लाक प्रधान कैप्टन बहादर सिंह, महिला विंगशहरी प्रधान सरोज मिन्हास,शहरी प्रधान जसविन्दर सिंह जस्सा,एडवोकेट सन्दीप जैन, एसएचओ
बलविन्दरपाल,अजीत कुमार घुक्का, वरिष्ठ समाज सेवक  हर्ष सेठ, रमेश सेठ,जगजीत सिंह,बलवीर सिंह, करनैल सिंह कलसी,सूबेदार रेशम सिंह, कैप्टन मनजीत सिंह,धमेंद्र कल्याण ,सुदेश कुमार टोनी,कमल, कुलवंत,कुलदीप मिन्हास समेत भारी संख्या में पार्टी वर्कर और जैन शहर निवासी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply