LATEST NEWS: भाजपा को मिल रहे हैं बढ़ते हुए समर्थन की कड़ी में सुरिंदर गरेवाल फिर हुए भाजपा में शामिल 

भाजपा को मिल रहे हैं बढ़ते हुए समर्थन की कड़ी में सुरिंदर गरेवाल   फिर हुए भाजपा में शामिल 

होशियारपुर (11 दिसंबर ) प्रेमगढ़ के जाने पहचाने दलित नेता व उद्योगपति सुरिंदर गरेवाल  आज कांग्रेस से मुक्त होकर दोबारा  भाजपा में शामिल होने की घोषणा की , श्री सुरिंदर गरेवाल  7 साल पूर्व भाजपा में शामिल हुए थे तथा पिछले 2 साल से उनकी नजदीकियां कांग्रेस से  बड़ी। आज उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद से  मिलकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
 
 इस मौके पर अन्य भाजपा नेता जिला महामंत्री विनोद परमार, डॉक्टर बिंदुसार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा,श्रीमती  राकेश सूद,श्रीमती गुरप्रीत कौर ,सोशल मीडिया प्रभारी  यशपाल शर्मा, राकेश सैनी मिंटा,सुनील पराशर, अन्य प्रेमगढ़ नगर निवासी विकास जुलका, गोल्डी, मोती लाल, जतिंदर कुमार, अशोक कुमार, विनय कुमरा, सुखविंदर सिंह, गुरमैल किशन, विक्रम, सचिन, करण कपूर, गुरचरण सिंह, संजीव सैनी, मोहन लाल, रिंकू, परवीन खुराना आदि भी  उपस्थित हुए। श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल लोगों को  गुमराह करके अपनी राजनीतिक  रोटियां सेकना है, जबकि भाजपा सही मायनों में लोगों की समस्याएं सुलझाती  हैं  व लोगों का विकास करती  हैं।इस मौके पर सुरिंदर गरेवाल  ने  श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों की भी  सराहना की। सुरिंदर गरेवाल  व साथियों ने आने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा को भारी मजबूती देने की बात की। श्री तीक्ष्ण सूद व अन्य भाजपा नेताओं ने भाजपा के पटके पहनाकर सुरिंदर गरेवाल  व साथिओं का भाजपा में शामिल होने पर सम्मानित किया। 
 
 
 
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply