शिवसेना बाल ठाकरे पार्टी बी.जे.पी. और कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े करेगीः जावेद खान
होशियारपुर : आज शिवसैना बाल ठाकरे पार्टी के शहरी प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में श्री गुरू रविदास नगर में मीटिंग हुई जिसमें मुख्य सलाहकार हरजिन्द्र सिंह विशेष तौर पर शामिल हुये। इस अवसर जावेद खान ने कहा कि नगर निगम के चुनाव को कुछ ही दिन बाकी रह गये हैं ऐसे में बी.जे.पी और कांग्रेस वालों ने भी अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। लेकिन इन दोनों सरकारों ने आज तक आम जनता को सिर्फ गुमराह करने के इलावा कुछ नहीं किया। इसी कारण शिवसेना बाल ठाकरे की पार्टी की तरफ से जनता को उनके हक के लिए अपने उम्मीदवार चुनाव में खड़े करेगे।
इस अवसर पर जावेद खान व हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र में बी.जे.पी. सरकार ने एक काला कानून पास करके किसानों का बुरा हाल कर दिया है। जिन किसानों को अपने खेतों में काम करना चाहिए था आज उनको कड़ाके की ठण्ड में सड़कों पर सोने के लिए मजबूर कर दिया है और बी.जे.पी. सरकार इतना जुल्म करके भी पंजाब में अपने उम्मीदवार खड़े करके क्या साबित करना चाहती है। उनके भद्दी हरकतों के कारण क्या जनता इनको वोट डालेगी ? इसी तरह अमरेन्द्र सरकार सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वायदे किये थे घर घर नौकरी देंगे लेकिन आज तक पंजाब सरकार ने युवाओं को कोई नौकरी प्रदान नही की। फिर भी कांग्रेस सरकार अपने उम्मीदवार खड़े करके किस जीत की उम्मीद लगाये बैठी है। इसी कारण शिवसेना बाल ठाकरे पार्टी बी.जे.पी. और कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े करेगी।
इस अवसर पर श्री गुरू रविदास नगर एरिया प्रधान सौरभ कुमार पंडित, संजय उप-प्रधान, कर्ण श्रीवास्तव, वीरा, विक्की, लवप्रीत, काका, सन्नी, साबी जस्सल, परमजीत सैनी, विशाल कुमार, अमित, सीता राम,आशु, मनदीप कुमार, जतिन्द्र कुमार मिट्ठु, मनतीश, सिकन्दर, कर्ण, अशोकी, संतोष, अशोक कूमार, रविन्द्र्र लाल, अवतार, कालू, साहिल तथा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
News
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: WATCH VIDEO : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੀ ਚਲਦੀ ਬੱਸ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ 9 ਲੋਕ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸੜ ਗਏ, ਮੌਤ, 25 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜ਼ਖਮੀ
- #Punjab CEO Sibin : Carry documents for cash above Rs. 50,000 while travelling :: ਸਫ਼ਰ ਦੌਰਾਨ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨਕਦੀ ਲਈ ਆਪਣੇ ਕੋਲ ਲੋਕ ਢੁਕਵੇਂ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਰੱਖਣ
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ :: DGP GAURAV YADAV : ਅਮਰੀਕਾ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਠੱਗਣ ਵਾਲੇ ਦੋ ਫਰਜ਼ੀ ਕਾਲ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, 155 ਕਾਬੂ
- #DR. RAJ_CHABEWAL : ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਜੰਮਣ ਪਲਣ ਕਾਰਣ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਨੇੜਿਓਂ ਦੇਖਿਆ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪਹਿਲ ਰਹੀ
- ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੰਗ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਤੇ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਹਲਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਥਾਪੇ ਗਏ
- LATEST HOSHIARPUR : ਫੁੱਲ, ਤੱਕੜੀ, ਹੱਥ, ਹਾਥੀ, ਝਾੜੂ, ਬਾਲਟੀ, ਸੋਫਾ, ਮੰਜੀ, ਕੈਮਰਾ ਤੇ ਟੈਲੀਵਿਜ਼ਨ ਸਮੇਤ ਕੁੱਲ 16 ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਅਲਾਟ, ਲੜਨਗੇ ਚੋਣਾਂ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements