बड़ी खबर: खट्टर सरकार द्वारा बड़े किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित 71 लोगों पर FIR दर्ज, मनोहर खट्टर की सभा वाली जगह किसानो द्वारा तहस -नहस करने का मामला Click Here:

करनाल : करनाल में बीते दिन मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर की सभा वाली जगह किसानो द्वारा तहस -नहस करने पर अब एक्शन हुआ है। पुलिस के द्वारा इस मामले में 71 लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है।

किसानों के हंगामे के कारण ही सीएम खट्टर को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

जानकारी के अनुसार घरौड़ा थाना क्षेत्र के कैमला गांव में रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में उत्पात मचाने, तोड़फोड़ आदि करने के मामले में पुलिस ने भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित 71 लोगों को नामजद करते हुए शेष अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

Advertisements

varat

पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि कैमला में रविवार को किसान महापंचायत का कार्यक्रम ठीक ठाक चल रहा था। कार्यक्रम के अंत में कुछ लोग लाठी डंडे लेकर पंडाल में आ गए। उन्होंने तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी और सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया, जिसके लिए पुलिस ने भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित 71 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश रचने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोगों को उकसाने, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व धमकाने आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply