बड़ी ख़बर : मोदी सरकार खिलाफ किसान आज दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन करेंगे, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रेल रोको आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना, 20 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात

पंजाब :  किसान आज दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन करेंगे जिसके चलते रेलवे ने अपनी खास तैयारियां की हैं।इंडियन रेलवे ने किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए आज कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं कुछ के रूट में परिवर्तन किया है। रेल रोको आंदोलन का मकसद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है जिसको लेकर रेलवे भी अलर्ट है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 

रेलवे ने RPSF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया है। ये कंपनियां विशेष तौर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तैनात रहेंगी, जहां रेल रोको आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों को लोकल स्तर पर राज्य सरकार और स्थानीय डीएम और एसपी के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Image result for RPSF

दरअसल, नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक देशव्यापी रेल रोको आंदोलन करेगा। इस दौरान देशभर में हजारों किसान रेल की पटरियों पर बैठेंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत इसे रेल रोको नहीं बल्कि रेल खोलो आंदोलन बता रहे हैं।

Advertisements

किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते ऐहतियातन रेलवे ने बुधवार से ही पंजाब में कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था और साथ ही कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। इससे पहले पंजाब में भी किसानों ने सितंबर में रेल रोको आंदोलन किया था जिसकी वजह से पंजाब में करीब दो महीने तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply